फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   boyfriend beaten his girlfriend over two weeks because she forgot to take her purse from uber

जब टैक्सी में भूल गई गर्लफ्रेंड दिया हुआ गिफ्ट, दो हफ्तों तक पीटता रहा ब्वॉयफ्रेंड

Thu, 09 Mar 2017 02:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Thu, 09 Mar 2017 02:52 PM IST
विज्ञापन
boyfriend beaten his girlfriend over two weeks because she forgot to take her purse from uber

एक ब्वॉयफ्रेंड पर गुस्सा इस कदर हावी हुआ कि वो करीब दो हफ्ते तक अपनी गर्लफ्रेंड का रेप करता रहा और उसे पीटता भी रहा। ड्रग्स के नशे में डूबे रहने वाला ये शख्स अपनी गर्लफ्रेंड से महज इस बात नाराज था कि वो अपना पर्स चर्चित कंपनी उबर की कैब में भूल गई।

विज्ञापन


ब्वॉयफ्रेंड को इस बात का गम नहीं था कि पर्स समेत पैसे चले गए हैं, बल्कि उसे इस बात की नाराजगी थी कि वो उसका गिफ्ट किया हुआ पर्स वो कार में कैसे भूल सकती है। अपने दिए गिफ्ट के लिए लापरवाही के बाद उसके दिमाग में ऐसी सनक बैठ गई कि वो दरिंदा बन गया।
विज्ञापन


अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के मुताबकि ब्वॉयफ्रेंड का नाम इवान एक्सावियर लिटल है, जिसकी उम्र 26 साल है। हैवान बन चुका इवान ने अमेरिका के मिआमी बीच पर अपने फ्लैट के अंदर कभी पीड़िता के नाखूनों पर वार किया तो कभी उसके पैरों को रस्सी से बांधकर उन पर वार किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

boyfriend beaten his girlfriend over two weeks because she forgot to take her purse from uber

गर्लफ्रेंड ने बताया कि वो रोज नशा करता और उसे पर्स खो जाने पर पीटा करता था। वो अपनी जान बचाने के लिए रोज भीख मांगती थी, लेकिन बेरहम बन चुका सनकी उसे नए-नए तरीकों से प्रताड़ित किया करता था। बताया जा रहा है कि जिस दिन गर्लफ्रेंड उसके चंगुल से निकली थी उस दिन भी सनकी ने उसकी गर्दन पर चाकू लगा रखा था।

लड़की ने पुलिस को बताया कि जब इवान को ये बात पता लगी कि मैं उसका गिफ्ट उबर में ही भूल गई, तो उसने बिना सुने उस पर एक सूटकेस से हमला कर दिया और लगातार पीटने लगा। दरअसल, रविवार को पुलिस ने इवान को इस आरोप में गिरफ्तार किया है, जब गर्लफ्रेंड अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची। बताया जा रहा है कि घटना जनवरी है और वो अभी तक उन चोटों से उभर कर नहीं आ पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed