फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Biggest serial killer of America Samuel Little, who confessed more than 90 murders

90 हत्याएं, 14 राज्य: ये है अमेरिका का सबसे बड़ा सीरियल किलर

Wed, 28 Nov 2018 11:17 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Nov 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
Biggest serial killer of America Samuel Little, who confessed more than 90 murders

अमेरिका की टेक्सास जेल में बंद 78 साल का सफेद बाल वाला कैदी, जो व्हील चेयर पर रहता है और दिल और शुगर की बीमारी से पीड़ित है। उसे देखकर शायद की कोई कह पाए कि वह दुनिया के खतरनाक लोगों में से एक है। पुलिस का कहना है कि वह हर रोज कई हत्याओं के मामलों का खुलासा कर रहा है। इस अपराधी का नाम है सैमुअल लिटिल। लिटिल सभी मामलों के बारे में पुलिस को विस्तार से बता रहा है कि वह कैसे बार, नाइटकल्ब और सड़कों से महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था और अपनी गाड़ी की पीछे वाली सीट पर गला दबाकर उनकी हत्या करता था। वर्तमान में लिटिल तीन आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। यह सजा लॉस एंजेलिस में तीन महिलाओं की हत्या से जुड़ी हैं। उसने ये हत्याएं 1980 को दौरान की थीं। 


loader

90 से अधिक हत्याओं का खुलासा

पूछताछ में लिटिल ने 90 से अधिक हत्याओं का खुलासा किया है। वहीं पुलिस को शक है कि 14 अन्य राज्यों में जिन महिलाओं की हत्याएं हुई हैं उनमें भी लिटिल का ही हाथ है। टेक्सास के अधिकारियों का कहना है, "हमें आशा है कि लिटिल को अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़े सीरियल किलर घोषित किया जाएगा।" 

अमेरिकी इतिहास में सबसे अधिक 49 हत्याएं करने का दोषी फिलहाल गैरी रिजग्वे है। उसने ये हत्याएं 1980-90 के दशक में की थीं। 

एक सीरियल किलर एक के बाद एक लोगों की हत्या करता है, यह काफी हैरान करने वाली बात है। पुलिस जो खुद को अधिक सतर्क मानती है, वह केवल कुछ ही मामलों को सुलाझा पाई है। इसका मतलब ये है कि हजारों लोगों को न्याय ही नहीं मिला। कई महिलाएं ऐसी भी होंगी जिन्हें नशे, शराब आदि की लत होगी और लिटिल ने उनकी हत्या की होगी। कई मामलों में शिकायतें दर्ज नहीं हुई होंगी, तो कई में जांच ही नहीं हुई होगी।  

कई सालों से क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम में जमा किए जा रहे डीएनए सैंपल से जब लिटिल का मिलान किया गया तो पता चला कि उसने कई हत्याएं की हैं। 

जांचकर्ताओं में से एक ने लिटिल का विश्वास जीता और उससे बातचीत की। जिस दौरान वो एक के बाद एक हत्या के राज खोलता गया। उसे दूसरों का ध्यान अपनी खोर खींचना भी खूब भाता है। हर रोज हत्याओं के नए मामलों का खुलासा हो रहा है और उनकी विस्तृत जानकारी मिल रही है। दर्जनों जांचकर्ता जिसमें फेडेरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) भी शामिल हैं, लिटिल से बात करने के लिए टेक्सास आ रहे हैं। वह हत्या के बाद शवों को कहीं पर भी फेंक देता था। 

बेहद निर्दय तरीके से की गई हत्याओं के मामले को सुलझाने के लिए काम करने वाले जासूस टिम मर्किया का कहना है कि, "विश्वास करो या नहीं, आप केवल कई बार अपने करियर में राक्षसों को देखते हैं। मैं उसकी आंखों में देखकर कह सकता हूं कि वह पूरी तरह एक राक्षस है।" बता दें मर्किया ने ही लॉस एजेंलिस वाले तीन हत्या के मामले सुलझाए हैं।

सीरियल किलर लिटिल का कहना है, "मुझे भगवान का कोई डर नहीं है। भगवान को पता है कि मैं क्या कर रहा हूं। भगवान ने मुझे ऐसा ही बनाया है, तो वो मुझे माफी मांगने के लिए क्यों कहेंगे? भगवान को पता है कि मैंने आज तक क्या किया है।" 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed