{"_id":"577e0b3b4f1c1b72027fbe75","slug":"alton-sterling-shooting-video-shows-deadly-encounter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अमेरिकी पुलिस ने अश्वेत को जमीन पर गिराकर दागी गोलियां, बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
VIDEO: अमेरिकी पुलिस ने अश्वेत को जमीन पर गिराकर दागी गोलियां, बवाल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 07 Jul 2016 01:29 PM IST
विज्ञापन
us police
अमेरिकी पुलिस एक अश्वेत की बर्बरता से हत्या कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया में आने से बवाल खड़ा हो गया है। लोग अमेरिकी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करते हुए प्रर्दशन कर रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों को जांच का भरोसा दिलाते हुए शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने की अपील की है। मामला अमेरिका के लुसियाना प्रांत का है।
विज्ञापन
सीएनएन के अनुसार, किसी ने पुलिस की बर्बरता को देख लिया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया। जिस तरह से पुलिस वाले ने स्टर्लिंग को पकड़ने के बाद उसे जमीन पर गिरा दिया और उसके ऊपर चढ़कर नजदीक से गोलियां दागी वह हैरान कर देने वाला है। अगली स्लाइड में देखें एनकाउंट कर वीडियो-
विज्ञापन
Trending Videos
VIEDO: 38 सेकंड में उतारा मौत के घाट
us police
पुलिस वालों ने स्टर्लिंग नाम के जिस शख्स की हत्या की है वह दुकान के बाहर सीडी और डीवीडी बेचने का काम करता था। सीडी बेचने के दौरान ही एक पुलिस टीम ने आकर उसे दबोच लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस ने स्टर्लिंग के बाईं जेब से कुछ सामान लिकाला और फिर उसे धक्का मारकर गिरा दिया। इसके बाद एक पुलिस वाले ने उसके पांच पकड़ लिए जबकि दूसरे ने कमर से पिस्टल निकालकर उसके सीने में कई गोलियां दाग दीं।
आरोपी पुलिस वालों का कहना है कि उन्होंने उसका कत्ल इसलिए किया है कि क्योंकि उसके पास हथियार था। जबकि हथियार पुलिस वालों ने उससे छुड़ा लिया था। लोगों को हंगामा बढ़ते देखते हुए आरोपी पुलिस वालों को छुट्टी पर घर भेज दिया गया है।