फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   2 Indian doctors and woman indicted in US genital mutilation case

US: भारतीय डॉक्टरों पर 'खतना' का आरोप, दो नाबालिग लड़कियां बनीं शिकार

Thu, 27 Apr 2017 03:57 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Thu, 27 Apr 2017 03:57 PM IST
विज्ञापन
2 Indian doctors and woman indicted in US genital mutilation case

अमेरिका में दो नाबालिग लड़कियों के जननांगों से छेड़छाड़ का आरोप भारतीय दंपत्ति और उनकी दोस्त पर लगा है। इन तीनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी डॉक्टर, उसकी पत्नी और डॉक्टर दोस्त इस पूरे कारनामे में शामिल हैं।

विज्ञापन


बता दें कि लड़कियों के साथ की गई इस हरकत को खतना कहा जाता है। महिलाओं का खतना यानी उनके जननांग के बाहरी हिस्से क्लिटोरिस को रेजर ब्लेड से काट देना होता है। अंग्रेजी में इसे फीमेल जेनिटल म्यूटीलेशन (एफजीएम) कहा जाता है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक मिशिगन के रहने वाले डॉक्टर फखरुद्दीन अत्तर, उनकी पत्नी फरीदा अत्तर ने इस क्रूर हरकत को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि फखरुद्दीन के क्लिनीक में लड़कियों के साथ ये सब हुआ है। बाद में 21 अप्रैल को फखरुद्दीन को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 से 6 साल की बच्चियों को बनाया शिकार

2 Indian doctors and woman indicted in US genital mutilation case

एफजीएम के लिए इन दोनों की मदद भारतीय मूल की डॉक्टर जमुना नागरवाला ने भी की है। जांच में पाया गया कि नागरवाला दोनों पति-पत्नी के क्लीनिक में लड़कियों का खतना किया करता थी। पता चला कि वो ज्यादातर फखरुद्दीन के क्लीनिक पर ही रहती थी। उसकी नजर 5 से 6 साल की लड़कियों पर रहती थी।

तीनों को ये मालूम पड़ गया था कि उन पर कानूनी शिकंजा कसने वाला है इसलिए उन्होंने लोगों से झूठा बयान देने की अपील भी की। इन तीनों ने कई लड़कियों को अपना शिकार बनाया है। अमेरिका के कानून 1998 के तहत इस क्राइम को 5 साल तक जेल काटनी पड़ सकती है। कड़ा कानून होने के बावजूद अमेरिका में आज भी इस अपराध को अंजाम दिया जाता है।

फोरेंसिक जांच कर्ताओं ने एक पीड़ित से पूछताछ कर सच तक जाने की कोशिश की। पीड़ित ने बताया कि उसे स्पेशल गिफ्ट देने के नाम पर डॉक्टर के यहां ले जाया गया, जहां दूसरी लड़कियों भी मौजूद थी। इसके बाद लड़की को नागरवाला के पास पहुंचा दिया गया, जिसने उसके साथ भी कथित तौर ऐसा ही किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed