{"_id":"60dd3554b74b4d5c1e7912c7","slug":"zydus-cadila-seeks-emergency-use-nod-for-covid-vaccine-also-tested-in-12-18-year-olds-dcgi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और वैक्सीन: जल्द शुरू हो सकता है बच्चों का टीकाकरण, जायडस कैडिला ने आपात इस्तेमाल की मांगी मंजूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एक और वैक्सीन: जल्द शुरू हो सकता है बच्चों का टीकाकरण, जायडस कैडिला ने आपात इस्तेमाल की मांगी मंजूरी
Thu, 01 Jul 2021 08:54 AM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Thu, 01 Jul 2021 08:54 AM IST
सार
दवा निर्माता कंपनी जायडस कैडिला ने गुरुवार को अपनी वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी मांगी। भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) से मंजूरी मिलने के बाद 12+ वाले बच्चों का टीकाकरण शुरू किया जा सकेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की रफ्तार अब धीमी पड़ने लगी है। देश में महामारी की तीसरी लहर की आशंका के बीच तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। दवा निर्माता कंपनी जायडस कैडिला ने गुरुवार को अपनी वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी मांगी। भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) से मंजूरी मिलने के बाद 12+ वाले बच्चों का टीकाकरण शुरू किया जा सकेगा।
विज्ञापन
Zydus Cadila applies for Emergency Use Authorisation (EUA) seeking approval from the Drugs Controller General of India (DCGI) for the launch of their DNA vaccine for 12 years & above. The vaccine has completed the third phase of trial.#COVID19 pic.twitter.com/LDlsSkG3zF
— ANI (@ANI) July 1, 2021
विज्ञापन
कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में भारत को जल्द ही एक और हथियार मिलने वाला है। जायडस कैडिला वैक्सीन का तीसरे चरण का ट्रायल पूरा हो चुका है। अगर सरकार से अनुमति मिल जाती है तो जुलाई के अंत तक या अगस्त में 12-18 आयु वर्ग के बच्चों को यह टीका दिया जाएगा।
विज्ञापन
अगर केंद्र सरकार वैक्सीन को मंजूरी देती है तो फिर भारत के पास दूसरा देसी टीका हो जाएगा। इससे पहले, भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन कोवाक्सिन को मंजूरी मिल चुकी है और जब से टीकाकरण अभियान शुरू हुआ है, तभी से कोवाक्सिन का इस्तेमाल भी हो रहा है।