ZyCoV-D Vaccine Price: जायडस कैडिला की कोरोना वैक्सीन व एप्लीकेटर की कीमत तय, जानिए एक खुराक का खर्च
टीके 265 रुपये प्रति खुराक के दाम से खरीदे जाएंगे। इन्हें परंपरागत सुई की बजाए एप्लीकेटर के जरिए लगाया जाएगा। इसे फार्माजेट कहा जाता है। यह 93 रुपये प्रति डोज में मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार ने अहमदाबाद की कंपनी जायडस कैडिला की तीन खुराक वाली वैक्सीन 'जाइकोव-डी' के एक करोड़ डोज खरीदने के आदेश दिए हैं। कंपनी ने सोमवार को ऑर्डर मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि ये टीके सरकार 265 रुपये प्रति खुराक के दाम पर खरीदेगी। 93 रुपये प्रति डोज के मान से टीके लगाने का एप्लीकेटर खरीदा जाएगा। इस तरह एक टीका लगाने पर 358 रुपये (जीएसटी अतिरिक्त) खर्च आएगा।
सोमवार को जारी बयान में कंपनी ने कहा कि केंद्र ने जॉयडस कैडिला के तीन खुराक वाले टीके 'जॉयकोव-डी' की एक करोड़ खुराक खरीदी का आदेश दिया है। ये टीके 265 रुपये प्रति खुराक के दाम से खरीदे जाएंगे। इन्हें परंपरागत सुई की बजाए एप्लीकेटर के जरिए लगाया जाएगा। इसे फार्माजेट कहा जाता है। यह 93 रुपये प्रति डोज में मिलेगा। इस तरह एक वैक्सीन के लिए सरकार को 358 रुपये खर्च करना होंगे। जीएसटी जोड़ने पर यह राशि कुछ और बढ़ सकती है।
12 साल के बच्चों को भी लगेगा यही टीका
बच्चों को भी कोरोना का यही टीका 'जाइकोव-डी' जल्द लगेगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने 12 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों के टीकाकरण के लिए मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही यह वैक्सीन राष्ट्रीय कोरोना वायरस रोधी टीकाकरण अभियान में इस महीने शामिल हो जाएगी। शुरुआत में इसे वयस्कों को लगाने में प्राथमिकता दी जाएगी।
टीका डीएनए-आधारित एवं सुई-रहित है
कंपनी के अधिकारियों ने मंत्रालय को बताया कि जायडस कैडिला प्रति माह जाइकोव-डी की एक करोड़ खुराक मुहैया कराने की स्थिति में है। इसके तीन खुराकों को 28 दिनों के अंतराल पर दिया जाना है। देश में विकसित यह दुनिया का पहला ऐसा टीका है, जो डीएनए-आधारित एवं सुई-रहित है।
इस तरह दी जाएगी तीन खुराक
जाइकोव-डी को 20 अगस्त को दवा नियामक (DCGI) से आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी मिली थी। नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वीके पॉल ने 30 सितंबर को कहा था कि दुनिया का पहला डीएनए-आधारित टीका राष्ट्रव्यापी अभियान में बहुत जल्द इस्तेमाल किया जाएगा। जॉयकोव डी की तीन खुराकें लगेंगी। पहली खुराक के 28 दिन बाद दूसरी खुराक दी जाएगी और 56 दिन बाद तीसरी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.