फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Zoya Agarwal: First Indian female pilot gets place in US-based Aviation Museum for flight over North Pole

Zoya Agarwal: भारत की महिला पायलट को पहली बार यूएस एविएशन म्यूजियम में मिली जगह, इस मायने में खास है उपलब्धि

Fri, 19 Aug 2022 08:43 PM IST
Amit Mandal एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Fri, 19 Aug 2022 08:43 PM IST
सार

अमेरिका स्थित विमानन संग्रहालय एयर इंडिया की सभी महिला पायलटों की उपलब्धि से प्रभावित हुआ और उन्होंने अपने संग्रहालय में इस उपलब्धि को जगह देने की पेशकश की।

विज्ञापन
Zoya Agarwal: First Indian female pilot gets place in US-based Aviation Museum for flight over North Pole
Zoya Agarwal - फोटो : ANI

विस्तार

विमान बोइंग -777 की एयर इंडिया की वरिष्ठ पायलट कैप्टन जोया अग्रवाल ने एसएफओ विमानन संग्रहालय में अपनी जगह बनाई है। जोया उत्तरी ध्रुव के ऊपर एक विमान उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला पायलट हैं और उन्होंने लगभग 16,000 किलोमीटर की रिकॉर्ड-तोड़ दूरी तय की है। 2021 में पहली बार जोया अग्रवाल के नेतृत्व में एयर इंडिया की एक अखिल महिला पायलट टीम ने अमेरिका में सैन फ्रांसिस्को (एसएफओ) से भारत के बेंगलुरु शहर तक उत्तरी ध्रुव को कवर करते हुए दुनिया के सबसे लंबे हवाई मार्ग को कवर किया था।

विज्ञापन


म्यूजियम में पायलट के रूप में जगह पाने वाली एकमात्र इंसान 
अमेरिका स्थित विमानन संग्रहालय एयर इंडिया की सभी महिला पायलटों की उपलब्धि से प्रभावित हुआ और उन्होंने अपने संग्रहालय में इस उपलब्धि को जगह देने की पेशकश की। एएनआई से बात करते हुए कैप्टन जोया अग्रवाल ने बताया कि वह सैन फ्रांसिस्को एविएशन लुइस ए टर्पेन एविएशन म्यूजियम में पायलट के रूप में जगह पाने वाली एकमात्र इंसान हैं, जिसे आमतौर पर एसएफओ एविएशन म्यूजियम के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन


कैप्टन जोया ने एएनआई को बताया, मैं यह देखकर चकित थी कि मैं वहां पर एकमात्र जीवित इंसान हूं, मैं बहुत आभारी हूं। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं अमेरिका में एक प्रतिष्ठित विमानन संग्रहालय का हिस्सा हूं। हाल ही में एसएफओ म्यूजियम ने भारतीय पायलट जोया अग्रवाल के विमानन में असाधारण करियर और दुनिया भर में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए उनके कार्यों, लाखों लड़कियों और युवाओं को उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करने के लिए इस तरह का सम्मान दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संग्रहालय ने जोया की उपलब्धि को माना प्रेरणादायक 
सैन फ्रांसिस्को एविएशन म्यूजियम के एक अधिकारी ने एएनआई को बताया कि वह (जोया) हमारे कार्यक्रम में शामिल होने वाली पहली महिला भारतीय पायलट हैं। एयर इंडिया के साथ उनके उल्लेखनीय करियर के अलावा, 2021 में एसएफओ से बेंगलुरु के लिए पूरी तरह से महिला चालक दल के साथ उनकी रिकॉर्डतोड़ उड़ान, दुनिया के बारे में उनकी सकारात्मकता और अन्य लड़कियों और महिलाओं को उनके सपनों को हासिल करने में मदद करने के लिए बेहद प्रेरणादायक है। एसएफओ एविएशन म्यूजियम ने कहा, आपकी भागीदारी से हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं और हम आने वाली पीढ़ियों को शिक्षित और प्रेरित करने की उम्मीद करते हैं। 


कैप्टन जोया अग्रवाल ने सर्टिफिकेट प्राप्त करने और विमानन में अपने असाधारण करियर के लिए एसएफओ एविएशन म्यूजियम द्वारा सम्मानित किए जाने के बाद एएनआई से बात की। उन्होंने कहा, मैं विश्वास नहीं कर पा रही हूं कि मैं अमेरिका में एक संग्रहालय में जगह पाने वाली पहली भारतीय महिला हूं, अगर आप आठ साल की लड़की से पूछें जो अपनी छत पर बैठकर सितारों को देखती थी और पायलट बनने का सपना देखती थी। यह एक सम्मान की बात है कि अमेरिका ने एक भारतीय महिला को उनके संग्रहालय में जगह दी। यह मेरे और मेरे देश के लिए एक महान क्षण है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed