फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Zomato CEO Deepinder Goyal married speculation with Mexican entrepreneur Grecia Munoz

Zomato: सीईओ दीपिंदर गोयल के मैक्सिकन उद्यमी से शादी करने की चर्चा, जानें कौन हैं उनकी जीवन साथी

Sat, 23 Mar 2024 02:04 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 23 Mar 2024 02:04 AM IST
सार

रिपोर्ट के मुताबिक, अचानक शादी की अटकलें मुनोज के इंस्टाग्राम हैंडल के कारण शुरू हुई। उन्होंने इंस्टा बायो में कहा कि वे अब भारत में अपने घर पर हैं। इसके अलावा, उन्होंने दिल्ली के कुछ प्रसिद्ध स्थानों की फोटो-वीडियो भी साझा की थी।

विज्ञापन
Zomato CEO Deepinder Goyal married speculation with Mexican entrepreneur Grecia Munoz
Deepinder Goyal and Grecia Munoz - फोटो : Social Media

विस्तार

जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने मैक्सिकन उद्यमी और पूर्व मॉडल ग्रेसिया मुनोज से शादी की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गोयल ने कुछ माह पहले ही मुनोज से शादी की है। वे फरवरी में अपने हनीमून से वापस भारत भी लौट आए हैं। हालांकि, अब तक गोयल ने शादी की सार्वजनिक घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन

मुनोज के इंस्टा पोस्ट से शुरू हुई अटकलें
रिपोर्ट के मुताबिक, अचानक शादी की अटकलें मुनोज के इंस्टाग्राम हैंडल के कारण शुरू हुई। उन्होंने इंस्टा बायो में कहा कि वे अब भारत में अपने घर पर हैं। इसके अलावा, उन्होंने दिल्ली के कुछ प्रसिद्ध स्थानों की फोटो-वीडियो भी साझा की थी। इसी के साथ उन्होंने इंस्टा हैंडल से एक पोस्ट भी साझा की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि मेरे नए घर में मेरे नए जीवन की झलकियां। बता दें, गोयल की पहली शादी कंचन जोशी के साथ हुई थी।

विज्ञापन

गोयल के इस फैसले से हुआ बवाल
मंगलवार को गोयल ने एक एलान किया था कि शाकाहारी भोजन के लिए तरजीह देने वाले ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए 'प्योर वेज मोड' सेवा शुरू की जा रही है। साथ ही शाकाहारी खाने की डिलीवरी करने वाले को हरे रंग की ड्रेस पहने का आदेश दिया गया था। हालांकि, कंपनी को भारी विरोध का सामना करना पड़ा, जिसके बाद जोमैटो ने अपना आदेश वापस ले लिया और अब डिलीवरी बॉय लाल रंग की ड्रेस में ही दिखेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, अगले ही दिन बुधवार सुबह गोयल ने कहा कि हम शाकाहारियों की सेवा करना जारी रखेंगे। लेकिन हरे रंग वाली ड्रेस का आदेश वापस लेने का फैसला लिया है। हमारे सभी डिलीवरी पार्टनर लाल रंग के ही कपड़े पहनेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि लाल रंग वाली ड्रेस पहने डिलीवरी पार्टनर नॉन-वेज खाने से गलत तरीके से जुड़े न हों और किसी विशेष दिनों के दौरान किसी भी आरडब्ल्यूए या सोसाइटी द्वारा ब्लॉक न हों। हमारे राइडर की शारीरिक सुरक्षा हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed