{"_id":"6ad8f0fd79b1c0157500c35c","slug":"raj-thackeray-says-country-could-see-major-political-development-in-next-few-months-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनसे प्रमुख के दावे से हलचल: राज ठाकरे बोले- दो से पांच महीने में देश में हो सकता है बड़ा, बयान से हलचल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मनसे प्रमुख के दावे से हलचल: राज ठाकरे बोले- दो से पांच महीने में देश में हो सकता है बड़ा, बयान से हलचल
Wed, 21 Oct 2026 10:37 PM IST
राहुल कुमार
पीटीआई, मुंबई।
पीटीआई, मुंबई।
Published by: राहुल कुमार
Updated Wed, 21 Oct 2026 10:37 PM IST
सार
मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने सत्ता परिवर्तन की ओर इशारा करते हुए बुधवार को दावा किया कि अगले दो से पांच महीनों में देश में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम हो सकता है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने बुधवार को कहा कि अगले दो से पांच महीनों के भीतर देश में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिल सकता है। मुंबई प्रेस क्लब में आयोजित एक संवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सरकार लगातार गलतियां करती रही तो उन्हें आश्चर्य नहीं होगा, अगर पूरा देश विरोध में सड़कों पर उतर आए। राज ठाकरे से उनके चचेरे भाई और शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे के उस बयान को लेकर सवाल किया गया था, जिसमें उन्होंने अगले साल अप्रैल तक देश में सत्ता परिवर्तन होने का दावा किया था। इसके जवाब में राज ठाकरे ने अगले दो से पांच महीनों में बड़े राजनीतिक घटनाक्रम की संभावना जताई।
विज्ञापन
ईवीएम के बजाय मतपत्रों से चुनाव कराने की मांग दोहराई
चुनावों में पारदर्शिता होनी चाहिए। हमारे पड़ोसी देशों में भी बैलेट पेपर से ही वोटिंग होती है। फ्रांस में एक व्यक्ति की आपत्ति के बाद इस प्रक्रिया को रोक दिया गया था। मशीनों से वोटिंग बहुत जल्दी हो जाती है। लेकिन आखिर इतनी जल्दी में वोटिंग कराने की क्या जरूरत है? मैंने आपसे पहले भी कहा था कि अगले दो-चार महीनों में देश में कुछ बहुत बड़ा होने वाला है। बस देखते जाइए। अब कई बातें खुलकर सामने आएंगी। अब यह सिलसिला रुकने वाला नहीं है। अगर आने वाले महीनों में पूरा देश सड़कों पर उतर आए, तो इसमें कोई हैरानी की बात नहीं होगी। अब हर किसी को अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए एक मंच मिल गया है।
विज्ञापन
ठाकरे ने आगे कहा कि हो सकता है कि एक समय ऐसा आए जब इस देश का कोई प्रधानमंत्री ही न रहे। आपने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज किया। उन्हें बुरी तरह पीटा। आपने प्रदर्शन के बीच पुलिस की वर्दी में अपने लोगों को भेज दिया। क्या भाजपा अपने पुराने दिन भूल गई है?
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर क्या बोले राज ठाकरे?
अभिनेता टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाकर की गई फायरिंग की घटना पर राज ठाकरे ने कहा कि अगर ऐसी घटना भाजपा के खिलाफ हुई होती, तो पार्टी की प्रतिक्रिया क्या होती, इसकी कल्पना की जा सकती है। उन्होंने कहा कि हमला करने वालों की पिटाई की जानी चाहिए थी। राज ठाकरे ने कहा कि देश में कानून तो हैं, लेकिन व्यवस्था नहीं है। हालांकि, उन्होंने पुलिस पर पूरा भरोसा जताया और कहा कि पुलिस को कार्रवाई करने के लिए थोड़ी छूट दी जानी चाहिए।
नीट पेपर लीक के विरोध को लेकर क्या बोले राज ठाकरे?
नीट प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए राज ठाकरे ने कहा कि लोगों का गुस्सा केवल इस मामले तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता की कई समस्याओं को लेकर भी आक्रोश है। मनसे प्रमुख ने कहा कि देश के 305 जिलों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है और आने वाले समय में स्थिति और बिगड़ सकती है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार इस स्थिति को संभाल नहीं पाएगी।
सीजेपी नेताओं की न्यायिक हिरासत पर उठाए सवाल
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने पर भी राज ठाकरे ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि देश में हत्या करने वाले व्यक्ति को जमानत मिल जाती है, जबकि कॉजपा के नेताओं को जेल में डाल दिया गया है।