{"_id":"6111f1448ebc3e2a3b12c262","slug":"zika-virus-risk-increased-after-corona-virus-in-pune-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: कोरोना के बीच जीका संक्रमण ने मचाया हड़कंप, पुणे के 79 गांवों पर मंडराया खतरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: कोरोना के बीच जीका संक्रमण ने मचाया हड़कंप, पुणे के 79 गांवों पर मंडराया खतरा
Tue, 10 Aug 2021 09:07 AM IST
प्रशांत झा कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रशांत झा कुमार झा
Updated Tue, 10 Aug 2021 09:07 AM IST
सार
देश में कोरोना वायरस के बीच जीका संक्रमण भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पुणे में संक्रमण का पहला मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग ने कई गांवों में इस वायरस के फैलने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
मच्छर
- फोटो : file photo
विस्तार
कोरोना महामारी अभी खत्म भी नहीं हुई है कि जीका वायरस का खतरा मंडराने लगा है। महाराष्ट्र में अब जीका वायरस का खतरा बढ़ गया है। जीका वायरस का पहला मामला पुणे में मिला है। जिला प्रशासन ने 79 गांवों में जीका वायरस के फैलने की आशंका जताई है। स्वास्थ्य विभाग इन सभी गांवों को आपातकालीन सेवाओं के लिए तैयार कर रहा है। जिला कलेक्टर डॉ राजेश देशमुख ने पांच अगस्त को जारी अपने आदेश में कहा कि स्वास्थ्य विभाग को वायरस के जोखिम के बारे में जानकारी दे दी गई है और इन गांवों को निगरानी में रखा गया है। फिलहाल इन गांवों में आपातकालीन उपाय शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
कलेक्टर ने जारी की गांवों की सूची
कलेक्टर डॉ राजेश देशमुख ने 79 गांवों की लिस्ट भी जारी की है, जिनमें जीका, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां मौजूद हैं। कलेक्टर ने कहा है कि जिन गांवों में पिछले तीन सालों में लगातार डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बिमारियां मौजूद हैं, उन्हें जीका वायरस के लिए अतिसंवेदनशील माना जाए और इस संक्रमण के लिए उनके रक्त के नमूनों की जांच कराई जाए।
विज्ञापन