फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Zakir Naik says India should clear his name from flase charges after red corner notice canceled

इंटरपोल से राहत मिलने पर बोला जाकिर नाईक- अब भारत भी हटाए मुझपर लगे झूठे आरोप

Sun, 17 Dec 2017 09:46 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sun, 17 Dec 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
Zakir Naik says India should clear his name from flase charges after red corner notice canceled
zakir naik

इंटरपोल द्वारा रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने से इंकार करने के बाद विवादित धर्मगुरु जाकिर नाईक मीडिया के सामने आया है। उसने भारत सरकार से उसपर लगे आरोपों को हटाने की मांग की है।

विज्ञापन


इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, एक इंटरव्यू में जाकिर नाईक ने कहा कि मेरे खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी ना होने से मुझे काफी राहत मिली, अगर मेरे देश की सरकार और एजेंसी मेरे ऊपर लगे झूठे आरोपों को हटा ले तो मुझे और अच्छा लगेगा। मुझे लगता है कि वह दिन जरूर आएगा।
विज्ञापन


जाकिर के मामले में भारत को झटका, इंटरपोल जारी नहीं करेगा रेड कॉर्नर नोटिस

बता दें कि शनिवार (16 दिसंबर) को इंटरपोल ने भारतीय एजेंसियों की तरफ से नाईक के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के आग्रह को खारिज कर दिया था। इसे भारत के लिए एक झटके के रूप में देखा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में इंटरपोल की तरफ से जाकिर के वकील को 11 दिसंबर 2017 को एक पत्र भेजा गया था। रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की गुजारिश को पर्याप्त सबूतों के अभाव में खारिज कर दिया गया था।

मलयेशिया में है नाईक

Zakir Naik says India should clear his name from flase charges after red corner notice canceled

जाकिर अभी मलयेशिया में है। यहां उसे राजनीतिक शरण मिली हुई है। बांग्लादेश में आतंकी द्वारा जाकिर से प्रभावित होने की स्वीकारोक्ति के बाद जाकिर 1 जुलाई 2016 को भारत से भाग गया था। नवंबर 2016  में उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इसके बाद गृह मंत्रालय ने दिसंबर 2016 में उसके मुंबई के उसके एनजीओ आईआरएफ पर प्रतिबंध लगा दिया था। जाकिर नाईक का पीस टीवी यूके, कनाडा समेत दुनियाभर के कई देशों में प्रतिबंधित हो चुका है। भारत जल्द ही उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed