फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Zakir Naik got Rs 60 crore in 3 years from abroad: Cops

जाकिर नाइक को पिछले 3 सालों में मिले 60 करोड़ रुपए, तीन देशों से आया पैसा

Thu, 11 Aug 2016 08:58 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 11 Aug 2016 08:58 AM IST
विज्ञापन
Zakir Naik got Rs 60 crore in 3 years from abroad: Cops
जाकिर नाइक
विवादित मुस्लिम धर्मगुरु जाकिर नाइक के बैंक खातों में पिछले तीन सालों के दौरान करीब 60 करोड़ रुपए जमा कराए गए हैं। मुंबई पुलिस की जांच के दौरान पता चला है कि ये पैसे तीन अलग-अलग देशों से आए हैं। विदेशों से आया यह पैसा जाकिर नाइक के परिवार के सदस्यों के पांच बैंक खातों में जमा किया गया।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, पुलिस ने पैसों के लेन-देन की जांच की थी और ट्रांजेक्शन की पूरी जानकारी हासिल की। पुलिस का कहना है, 'हमें अभी तक यह पता नहीं चला है कि यह पैसा किस मकसद के उनके खातों में जमा कराया गया।' हालांकि जांच अधिकारी ने साफ किया कि जिन बैंक खातों में  पैसा जमा कराया गया है वे नाइक के एनजीओ इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के नहीं हैं बल्कि नाइक के निजी खाते हैं। 
विज्ञापन

शक के घेरे में जाकिर नाइक का फाउंडेशन

Zakir Naik got Rs 60 crore in 3 years from abroad: Cops
zakir naik
जांच अधिकारी का कहना है, 'हम जाकिर नाइक से इस मामले में पूछताछ कर सकते हैं, हम आय के साधनों, बैंक खातों में पैसा जमा कराने वालों और नाइक के बीच संबंधों की भी पड़ताल करेंगे।'  एक पुलिस अधिकारी के बताया कि आयकर विभाग से विस्तृत जानकारी मांगी गई है।  

गौरतलब है कि धार्मिक गुरु जाकिर नाइक अपने उत्तेजक भाषणों के कारण जांच के घेरे में है। जाकिर नाईक इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन का संस्थापक है। कई मामलों में यह आरोप लगे हैं कि जाकिर नाइक का फाउंडेशन धर्म परिवर्तन कराने में फंड आदि मुहैया कराता है। पिछले महीने महीने केरल पुलिस ने जाकिर के फाउंडेशन के एक कर्मचारी अर्शीद कुरैशी को अरेस्ट किया था। कुरैशी ने पुलिस को बताया था कि उसने जितने भी लोगों का धर्म परिवर्तन करवाया, उसके लिए फंडिंग जाकिर के फाउंडेशन ने की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed