फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Zakir Naik concerned to IS

आईएस से है जाकिर नाईक का संबंध,सीएम को सौंपी रिपोर्ट

Wed, 10 Aug 2016 07:16 AM IST
सुरेंद्र मिश्र/ अमर उजाला, मुंबई
सुरेंद्र मिश्र/ अमर उजाला, मुंबई Updated Wed, 10 Aug 2016 07:16 AM IST
विज्ञापन
Zakir Naik concerned to IS

कट्टरपंथी प्रचारक डॉ. जाकिर नाईक और उनकी संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) के कारनामों के काला चिट्ठा तैयार हो चुका है। मुंबई पुलिस ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जाकिर नाईक और उनकी संस्था के संदर्भ में 71 पन्नों की रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट में जाकिर नाईक पर दो समुदायों के बीच धार्मिक उन्माद फैलाने के  साथ ही कुख्यात आतंकी संगठनों के साथ उनके संबंधों का जिक्र किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने मुख्यमंत्री को सौंपी अपनी रिपोर्ट में जाकिर नाईक से जुड़ी कई नई जानकारियों का जिक्र किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जाकिर के भाषण सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और कट्टरता फैलाने वाले हैं।
विज्ञापन


रिपोर्ट में जाकिर नाईक का जमात उल दावा से संबंध, ट्रेन धमाके के आरोपी फिरोज देशमुख से संबंध, हैदराबाद आतंकी गतिविधि में गिरफ्तार युवाओं से संबंध, इंडियन मुजाहिदीन से संबंध होने का जिक्र किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कल्याण से इराक जाकर आईएस में शामिल होकर वापस लौटे माजिद से पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है कि जाकिर नाईक का आईएस से भी लिंक है। रिपोर्ट में जाकिर के भाषणों को महाराष्ट्र में बैन करने और संस्था को मिल रहे विदेशी फंड की जांच करने की बात कही गई है।

जाकिर अपने भाषणों में अलग-अलग संदर्भ देकर आतंकवाद का समर्थन करते हैं। उनके ऑडियो-वीडियो से साफ है कि वे इस्लाम धर्म को सबसे महान मानते हैं। इस रिपोर्ट में आईआरएस के जनसंपर्क अधिकारी अर्शीद कुरैशी और धर्म परिवर्तन कराने वाले रिजवान शेख का नाम भी शामिल है।

मुंबई पुुलिस ने अर्शीद और कल्याण निवासी रिजवान सहित चार लोगों पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने और आतंकी संगठन आईएस में भर्ती कराने के  आरोप में मामला दर्ज किया है। अब जल्द ही क्राइम ब्रांच अर्शीद और रिजवान को कस्टडी में लेगी।

इन दोनो पर 21 युवकों को आईएसआईएस में भर्ती करवाने का आरोप है। इन आरोपियों ने यह कबूल किया है कि युवकों का धर्म परिवर्तन कर आईएसआईएस में भर्ती कराने के लिए जाकिर नाईक की संस्था आईआरएफ से आर्थिक मदद दी जाती थी। इससे तय है कि अर्शीद और रिजवान की कस्टडी में कई और राज खुलेंगे।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि मुंबई पुलिस आयुक्त दत्तात्रय फडसलगीकर ने उन्हें रिपोर्ट सौंपी है। इसका अध्ययन किया जा रहा है। इस रिपोर्ट में नाईक और उनकी संस्था के बारे में अनेक  गैरकानूनी चीजें सामने आई हैं जो देश विरोधी हैं।


उन्होंने बताया कि इस रिपोर्ट में इसका भी जिक्र किया गया है कि उनकी पीस टीवी को कई देशों में क्यों बैन किया गया है। कुछ बातें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की हैं इसलिए इस बारे में केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी यह रिपोर्ट भेजी जाएगी। उसके बाद जाकिर नाईक और उनकी संस्था आईआरएफ पर आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed