फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   yuva vahini lodge case against Azam Khan

हियुवा प्रदेश अध्यक्ष ने दी आजम के खिलाफ तहरीर

Sat, 07 May 2016 04:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोरखपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोरखपुर Updated Sat, 07 May 2016 04:10 AM IST
विज्ञापन
yuva vahini lodge case against Azam Khan
आजम खान - फोटो : PTI

हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आजम खां द्वारा गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत आदित्यनाथ पर की गई टिप्पणी को अमर्यादित और पूर्वांचल का सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश बताते हुए कैंट थाने में तहरीर दी है। प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह ने आरोप लगाया है कि आजम के बयान से पूर्वांचल में दंगा फैल सकता था।

विज्ञापन


इस नाते आजम खां के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जाना चाहिए। अगर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई तो हियुवा कार्यकर्ता पूरे पूर्वांचल में आंदोलन को बाध्य होंगे। हियुवा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह ने तहरीर में कहा है कि आजम खां के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर प्रशासन आवश्यक कार्रवाई करे और प्रदेश सरकार आजम को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर हिंदू जनमानस की भावनाओं का आदर करे।
विज्ञापन


तहरीर देने के समय सुनील सिंह के साथ श्रवण सिंह, प्रमोद सिंह, रामभुआल कुशवाहा, ऋषिमोहन वर्मा, सौरभ विश्वकर्मा, भूपेंद्र सिंह, राजेश सोनकर, प्रभात दुबे, प्रदीप कुमार, कमलेश कश्यप, राजेश यादव, राजेश शर्मा, रितेश गुप्ता, हिमांशु गुप्ता सहित अन्य कई लोग थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed