फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   YSRCP general secretary V Vijayasai Reddy in favour of One Nation One Election proposal

One Nation One Election: YSRCP महासचिव रेड्डी 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' के पक्ष में, कांग्रेस नेता ने कही यह बात

Sat, 02 Sep 2023 03:05 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 02 Sep 2023 03:05 PM IST
सार

रेड्डी ने कहा कि एक राष्ट्र-एक चुनाव की अवधारणा के कई सकारात्मक पहलू हैं, सबसे बड़ी बात यह है कि इससे हजारों करोड़ रुपये की बचत होगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह अवधारणा भारत के लिए नई नहीं है। उन्होंने कहा कि 1951-52, 1957, 1962 और 1967 में एक साथ आम और राज्य चुनाव पहले ही हो चुके हैं।

विज्ञापन
YSRCP general secretary V Vijayasai Reddy in favour of One Nation One Election proposal
वाईएसआरसीपी महासचिव वी विजयसाई रेड्डी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) महासचिव वी विजयसाई रेड्डी ने शनिवार को 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' प्रस्ताव की वकालत करते हुए कहा कि इसमें कई सकारात्मकताएं हैं और यह हजारों करोड़ रुपये बचाने में मदद कर सकता है। रेड्डी आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ दल से राज्यसभा सांसद भी हैं। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा राज्य विधानसभाओं और लोकसभा के लिए एक साथ चुनाव कराने की संभावना का अध्ययन करने के लिए पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के नेतृत्व में एक समिति गठित करने के मद्देनजर अपने विचार व्यक्त किए। 

विज्ञापन


रेड्डी ने एक्स पर पोस्ट किया, एक राष्ट्र-एक चुनाव की अवधारणा के कई सकारात्मक पहलू हैं, सबसे बड़ी बात यह है कि इससे हजारों करोड़ रुपये की बचत होगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह अवधारणा भारत के लिए नई नहीं है। उन्होंने कहा कि 1951-52, 1957, 1962 और 1967 में एक साथ आम और राज्य चुनाव पहले ही हो चुके हैं। रेड्डी ने अपने पोस्ट में कहा, भारत में 1951-52, 1957, 1962 और 1967 में एक साथ आम और राज्य चुनाव हुए थे। आंध्र प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होने से इसका हम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


कांग्रेस एमएलसी ने भाजपा पर साधा निशाना
वहीं, कर्नाटक कांग्रेस एमएलसी बीके हरिप्रसाद ने कहा कि वे (भाजपा) राष्ट्रपति के पद का अपमान कर रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एनडीए विशेषकर भाजपा इस स्तर तक गिर गई है और 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' के लिए एक समिति नियुक्त की है। इस देश में विशाल विविधता है...सबसे छोटे राज्य इसके शिकार होंगे। छोटे राज्यों में सरकार गिराने की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed