{"_id":"651180f1bf38616baf07d1d3","slug":"ysr-telangana-party-founder-ys-sharmila-held-a-meeting-for-assembly-election-congress-alliance-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश: विधानसभा चुनाव से पहले वाईएस शर्मिला ने की बैठक, कांग्रेस के साथ गठबंधन पर जल्द लिया जाएगा फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेश: विधानसभा चुनाव से पहले वाईएस शर्मिला ने की बैठक, कांग्रेस के साथ गठबंधन पर जल्द लिया जाएगा फैसला
Mon, 25 Sep 2023 06:15 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: श्वेता महतो
Updated Mon, 25 Sep 2023 06:15 PM IST
सार
शर्मिला ने बताया कि वह अक्तूबर के अंत में सभी निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा करेगी। आज के मीटिंग में पार्टी प्रमुख ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि उनके प्रयासों को मान्यता दी जाएगी।
विज्ञापन
YS Sharmila
- फोटो : Social Media
विस्तार
वाईएसआर पार्टी की संस्थापक वाई एस शर्मिला ने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ अलग-अलग मुद्दों पर बात करने के लिए मीटिंग की। वाई एस शर्मिला आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी की बहन है।
एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इस मीटिंग के बारे में जानकारी दी गई, जिसमें बताया गया, कांग्रेस के साथ मिलकर काम करने की संभावना उत्पन्न हुई तो इसपर सितंबर के अंत तक निर्णय लिया जाएगा। विधानसभा चुनाव का समय भी तेजी से नजदीक आ रहा है। यदि गठबंधन नहीं होगा तो पार्टी सभी 119 निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ेगी।
शर्मिला ने बताया कि वह अक्तूबर के अंत में सभी निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा करेगी। आज के मीटिंग में पार्टी प्रमुख ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि उनके प्रयासों को मान्यता दी जाएगी। उन्होंने इससे पहले कहा था कि कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर काम करने की उनकी चर्चा अंतिम स्तर पर पहुंच चुकी है। शर्मिला ने बताया कि वह राजधानी दिल्ली में सोनिया गांधी और राहुल गांधी से भी मिल चुकी है।