फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Youtube video unites a man from his family who was vanished 40 years ago from Imphal

यूट्यूब की वजह से इस शख्स को मिला अपना परिवार, 40 साल से था गायब

Tue, 17 Apr 2018 01:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इम्फाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इम्फाल Updated Tue, 17 Apr 2018 01:42 PM IST
विज्ञापन
Youtube video unites a man from his family who was vanished 40 years ago from Imphal
यूट्यूब वीडियो

फेसबुक के जरिए तो आपने किसी अपने को ढूंढ निकालने की खबरें पढ़ी और सुनी होंगी लेकिन यूट्यूब वीडियो की मदद से किसी शख्स को अपने परिवार से मिलने के बारे में शायद कम ही सुना होगा। मगर एक यूट्यूब वीडियो ने 40 साल पहले इम्फाल से गायब हुए शख्स को अपने परिवार से मिलाने का काम कर दिया। इस शख्स का नाम खोमद्राम गंभीर सिंह है जिसकी उम्र 65 साल है। एक फैशन डिजायनर ने हिंदी का पुराना गाना गाते हुए उसके वीडियो को यूट्यूब पर अपलोड किया था।

विज्ञापन


खोमद्राम साल 1978 में इम्फाल छोड़कर चले आए थे। उसके बाद परिवार को उनकी कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद शुक्रवार को एक वीडियो ने उन्हें अपने बिछड़े परिवार से लगभग मिला दिया है। परिवार ने बताया कि वह लंबे समय से उनके लौटने का इंतजार कर रहे हैं। इम्फाल दक्षिण के एसएसपी थेमथिंग नगाशंगवा ने कहा- हमने बांद्रा पुलिस से संपर्क कर लिया है। कल हम दो पुलिस अधिकारियों को मुंबई भेजेंगे ताकि गंभीर को वापस लाया जा सके।
विज्ञापन


बांद्रा पुलिस ने कहा कि इम्फाल पुलिस को युवा सिंह की तस्वीर पहचान के लिए दी गई है। इस मामले पर बांद्रा पुलिस के वरिष्ठ इंस्पेक्टर पंडित ठाकरे ने कहा- हमने बांद्रा पुलिस स्टेशन से टीम को तस्वीर के जरिए शख्स को पहचानने के लिए भेजा था। हमारे कांस्टेबल को वह बांद्रा पुलिस स्टेशन पर मिला और हम उसे यहां ले आए हैं। हमने उसकी तस्वीरों को इम्फाल पुलिस स्टेशन भेजा। जिसके बाद उन्होंने उस तस्वीर को परिवार को दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह के भाई कुलाचंद्रा ने कहा कि वीडियो देखने के बाद मैं खुद को रोने से रोक नहीं पाया। हम फिरोज साकिर को वीडियो अपलोड करने के लिए धन्यवाद करते हैं। साकिर ने यह वीडियो साल 2017 में अपलोड किया था। परिवार को यह वीडियो इम्फाल वेस्ट स्टूडेंट्स क्लब के सचिव एटम समारेंद्र ने दिखाया था। जिसके बाद उसकी पहचान हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed