फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   YouTube contributes Rs 10000 crore to Indian GDP

YouTube: यूट्यूब का भारतीय जीडीपी में 10000 करोड़ रुपये का योगदान, छात्रों के लिए बना मददगार

Wed, 21 Dec 2022 05:36 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 21 Dec 2022 05:36 AM IST
सार

वर्तमान में काम कर रहे हर दो यूजर्स में से एक ने कॅरिअर में आगे बढ़ने के लिहाज से कौशल निखारने के लिए यूट्यूब की मदद ली। नई नौकरी की तलाश कर रहे 45% यूजर्स ने अपना कौशल निखारने के लिए यूट्यूब का इस्तेमाल करते हैं।

विज्ञापन
YouTube contributes Rs 10000 crore to Indian GDP
Youtube - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑनलाइन वीडियो मंच यूट्यूब का 2021 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का योगदान रहा है। इस अवधि में उसने 7.5 लाख से ज्यादा लोगों को पूर्णकालिक रोजगार दिया है। इसका आर्थिक प्रभाव चार तरीकों प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष, प्रेरित और उत्प्रेरक प्रभाव से दिखाई देता है।
विज्ञापन


ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स  के विश्लेषण पर आधारित 'यूट्यूब प्रभाव' रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल भारत में 4,500 से ज्यादा यूट्यूब चैनलों के 10 लाख से अधिक सब्सक्राइबर थे। इस दौरान एक लाख रुपये से अधिक की सालाना कमाई करने वाले चैनलों की संख्या 60 फीसदी से अधिक बढ़ गई। इसके अलावा, यूट्यूब पर 2021 में सिर्फ स्वास्थ्य स्थिति वाले वीडियो को 30 अरब से अधिक दर्शक मिले। 
विज्ञापन


कौशल निखारने में भी मददगार
वर्तमान में काम कर रहे हर दो यूजर्स में से एक ने कॅरिअर में आगे बढ़ने के लिहाज से कौशल निखारने के लिए यूट्यूब की मदद ली। नई नौकरी की तलाश कर रहे 45% यूजर्स ने अपना कौशल निखारने के लिए यूट्यूब का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूट्यब का इस्तेमाल करने वाले 83% पैरेंट्स मानते हैं कि ऑनलाइन मंच उनके बच्चों के लिए सीखने को अधिक मजेदार बनाता है। 76 फीसदी शिक्षक इस बात से सहमत हैं कि यूट्यूब छात्रों को सीखने में मददगार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed