फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Youth of Hyderabad has made a sparkling slipper To save women from Harassment

लड़कियों को छेड़ने वालों की अब खैर नहीं, करंट मारेगी चप्पल

Sat, 02 Dec 2017 04:09 PM IST
एजेंसी, हैदराबाद
एजेंसी, हैदराबाद Updated Sat, 02 Dec 2017 04:09 PM IST
विज्ञापन
Youth of Hyderabad has made a sparkling slipper To save women from Harassment
प्रतीकात्मक तस्वीर

महिलाओं को छेड़खानी, रेप और अन्य अपराधों से बचाने के लिए हैदराबाद के युवा ने करंट मारने वाली चप्पल बनाई है। उन्होंने इसे इलेक्ट्रो शू का नाम दिया है। 18 साल के सिद्धार्थ मंडला के मुताबिक उन्होंने 2012 में दिल्ली में निर्भया गैंगरेप के बाद हुए प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। तभी उन्होंने महिलाओं की रक्षा के लिए व्यवहारिक हल निकालने की सोची। 

विज्ञापन


उन्होंने सोचा कि महिलाएं घर से निकलते समय पेपर स्प्रे, टीजर जैसे बचाव उपकरण ले जाना भूल सकती हैं। पर चप्पल के बिना तो वह बाहर नहीं निकलेंगी। इसलिए उन्होंने इलेक्ट्रो शू बनाया। यह शू हमलावर को .1 एएमपी का करंट मारता है। इससे कुछ सेकेंड के लिए हमलावर सुन्न पड़ जाता है। इतने वक्त में महिला वहां से भाग सकती है। यह चप्पल पुलिस और लड़की के माता-पिता को उसकी लोकेशन की जानकारी भी भेज देती है। 
विज्ञापन


यूं करती है काम
सिद्धार्थ के मुताबिक यह चप्पल पिजोइलेक्ट्रिक तकनीक पर आधारित है। इससे चार्ज करने या बैटरी की जरूरत नहीं पड़ती। लड़की जब इसे पहनकर चलती हैं, तो यह अपने आप चार्ज हो जाती है। जब कोई छेड़खानी का प्रयास करे तो लड़की को सिर्फ पांच सेकेंड के लिए पैर के अंगुठे से चप्पल दबानी होगी। फिर किक मारते से इसका तेज करंट हमलावर को ढेर कर देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी दूर करनी है तकनीकी दिक्कत
सिद्धार्थ की मानें तो चप्पल में अभी कुछ तकनीकी दिक्कतें हैं। इसे बाजार के लिहाज से तैयार करना है। वहीं इसे पानी से बचाने के लिए वाटरप्रूफ करना बाकी है। पर लोगों को यह खोज अभी से काफी पसंद आ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed