फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Youth murdered in Tamil Nadu day after making allegations against inspector police arrested four accused

तमिलनाडु: इंस्पेक्टर पर लगाए थे गंभीर आरोप, अगले दिन हो गई हत्या; आखिर कहां चूकी पुलिस? मामले में चार गिरफ्तार

Thu, 10 Sep 2026 10:56 AM IST
प्रशांत तिवारी एएनआई, चेन्नई
एएनआई, चेन्नई Published by: प्रशांत तिवारी Updated Thu, 10 Sep 2026 10:56 AM IST
सार

तमिलनाडु में युवक की हत्या के मामले में पुलिस एक हिस्ट्रीशीटर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। युवक ने हत्या से एक दिन पहले ही पुलिस से अपनी और परिवार की सुरक्षा मांगी थी। उसने एक पुलिस इंस्पेक्टर पर धमकी और मारपीट के आरोप भी लगाए थे।

विज्ञापन
Youth murdered in Tamil Nadu day after making allegations against inspector police arrested four accused
अमर उजाला ग्राफिक्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चेन्नई के तिरुवोट्टियूर में 26 वर्षीय की हत्या के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है। हैरानी की बात यह है कि युवक ने हत्या से एक दिन पहले ही अपनी जान और परिवार की सुरक्षा को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने एक पुलिस इंस्पेक्टर पर धमकी और मारपीट के गंभीर आरोप भी लगाए थे। मृतक की पहचान तिरुवोट्टियूर की वेस्ट माडा स्ट्रीट निवासी प्रदीप राज के रूप में हुई है। आरोप है कि अज्ञात लोगों के एक समूह ने पहसे उसका पीछा किया और फिर उस पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद मामला राजनीतिक रंग ले चुका है और डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि ने तमिलनाडु सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


मौत से एक दिन पहले मांगी थी पुलिस सुरक्षा
प्रदीप राज ने अपनी मौत से एक दिन पहले तिरुवोट्टियूर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उसने अपनी जान को खतरा बताते हुए खुद के साथ-साथ अपने परिवार के लिए भी पुलिस सुरक्षा की मांग की थी। उसने चेन्नई पुलिस कमिश्नर के कार्यालय, डिप्टी कमिश्नर और एसपी कार्यालय में भी शिकायतें दी थीं। हत्या से एक दिन पहले मीडिया को दिए गए एक वीडियो बयान में प्रदीप ने तिरुवोट्टियूर पुलिस इंस्पेक्टर पर भी गंभीर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन


आर्थिक विवाद से शुरू हुआ था मामला
अपने वीडियो बयान में प्रदीप ने आरोप लगाया था कि उसका परिवार पिछले 15 वर्षों से इसी इलाके में रह रहा है। उसके मुताबिक, उसकी मां ने किसी अन्य व्यक्ति के लिए लोन लिया था, जिसके बाद परिवार एक आर्थिक विवाद में फंस गया। प्रदीप का आरोप था कि जब उसके परिवार ने इस मामले को लेकर अधिकारियों से संपर्क किया, तो उसके खिलाफ ही जवाबी शिकायत दर्ज करा दी गई और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर पर धमकाने और मारपीट का आरोप
प्रदीप ने आगे आरोप लगाया था कि मामले को लेकर हुई बातचीत के दौरान तिरुवोट्टियूर पुलिस इंस्पेक्टर ने उसे धमकाया। उसका दावा था कि इंस्पेक्टर ने कहा कि विवाद में शामिल दूसरी पार्टी उन्हें समर्थन दे रही है। प्रदीप ने यह भी आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर ने उससे कहा था कि अगर वह शिकायत करना चाहता है तो मुख्यमंत्री विजय से संपर्क करे। उसने दावा किया कि वकील को साथ लाने के बाद उसके साथ मारपीट भी की गई।

नवनीथम परिवार से जुड़ा था विवाद
प्रदीप ने अपने बयान में यह भी आरोप लगाया था कि पूरा विवाद नवनीथम परिवार के साथ चल रहे एक आर्थिक मामले को लेकर था। उसने इस विवाद के सिलसिले में अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर आशंका जताई थी।

हत्या के बाद शुरू हुआ राजनीतिक घमासान
युवक की हत्या के बाद तमिलनाडु में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने प्रदीपराज की हत्या को लेकर मुख्यमंत्री विजय पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह बेहद चौंकाने वाली बात है कि राजधानी चेन्नई में एक और जघन्य हत्या हुई, जबकि मृतक ने कथित तौर पर हत्या से एक दिन पहले ही पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी। उदयनिधि के अनुसार, प्रदीपराज ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में साहूकार की कथित प्रताड़ना और धमकियों से सुरक्षा मांगी थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रदीपराज ने मौत से पहले जारी एक वीडियो में तिरुवोट्टियूर पुलिस इंस्पेक्टर पर धमकी देने का आरोप लगाया था। वीडियो में कथित तौर पर इंस्पेक्टर ने कहा था,'तुम जिंदा नहीं बचोगे... मैं तुम्हें झूठे केस में फंसाकर जेल भेज दूंगा। प्रदीपराज ने यह भी आरोप लगाया था कि इंस्पेक्टर ने उसे चुनौती देते हुए कहा, 'जाओ और CM को बता दो अगर चाहते हो तो; कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता।'

'क्या पुलिस खुद मुख्यमंत्री है?'
उदयनिधि स्टालिन ने सवाल उठाया कि क्या पुलिस खुद मुख्यमंत्री, जिनके पास गृह विभाग भी है, को 'डमी CM' मानती है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने ऐसी स्थिति पैदा कर दी है, जहां पुलिस सुरक्षा मांगने वाले नागरिकों की ही हत्या हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री विजय पर विधानसभा में कानून-व्यवस्था से जुड़े सवालों को टालने का आरोप लगाते हुए पूछा कि अब इस हत्या के मामले में उनके पास क्या जवाब है। उदयनिधि ने कहा कि विधानसभा में जब कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए जाते हैं, तो मुख्यमंत्री कथित तौर पर “क्या आपको पता है 1974 में क्या हुआ था? क्या आपको पता है ED ने क्या किया था?” जैसे मुद्दे उठाकर जवाब देने से बचते हैं। उन्होंने मांग की कि हत्या की घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए, जिसमें तिरुवोट्टियूर पुलिस इंस्पेक्टर भी शामिल हैं, और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उन्हें सजा दिलाई जाए।


ये भी पढ़ें: सीएम विजय पर विपक्ष हमलावर: एमके स्टालिन बोले- इतिहास कभी नहीं बदलेगा, कनिमोझी ने किस मुद्दे पर सरकार को घेरा?

'सरकार हत्या और लूट की घटनाओं पर पर्याप्त कार्रवाई नहीं कर रही' 
इस बेरहम हत्या के बाद तमिलनाडु में राजनीतिक घमासान भी शुरू हो गया है। डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय पर तंज कसते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री, जो पहले फिल्म अभिनेता रह चुके हैं, ऐसा लगता है जैसे वे अपनी 'हीरो वाली हरकतें' दिखाने से पहले कमर्शियल फिल्मों के दृश्यों की तरह हत्या की घटनाओं को होते हुए देख रहे हैं। राज्य सरकार हत्या और लूट की घटनाओं पर पर्याप्त कार्रवाई नहीं कर रही है। एक्स पर एक पोस्ट में कनिमोझी ने लिखा,'चेन्नई शहर में एक और हत्या! हत्या और लूट की ऐसी घटनाएं दिन-ब-दिन हो रही हैं। ऐसे में एक शक पैदा हुए बिना नहीं रह सकता।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed