{"_id":"65623a5d7d8252186407d006","slug":"young-odisha-woman-killed-over-extramarital-affair-body-parts-found-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: अवैध संबंध बना महिला की मौत का कारण, 31 टुकड़ों में मिला शव, पति-पत्नी गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: अवैध संबंध बना महिला की मौत का कारण, 31 टुकड़ों में मिला शव, पति-पत्नी गिरफ्तार
Sat, 25 Nov 2023 11:48 PM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नबरंगपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नबरंगपुर
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:48 PM IST
सार
एक पुलिस सूत्र ने बताया कि आदिवासी महिला के शरीर के करीब 31 हिस्से जमीन के नीचे दबे हुए थे। एक व्यक्ति, जिसके साथ पीड़िता के प्रेम संबंध होने का संदेह था, और उसकी पत्नी को हत्या के सिलसिले में हिरासत में लिया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा के नबरंगपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक जंगल के अंदर शनिवार को 22 वर्षीय एक महिला के शरीर के अंग बरामद किए गए, जिसकी कथित तौर पर विवाहेतर संबंध के कारण हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
आरोपी जोड़े को हिरासत में लिया गया
एक पुलिस सूत्र ने बताया कि आदिवासी महिला के शरीर के करीब 31 हिस्से जमीन के नीचे दबे हुए थे। एक व्यक्ति, जिसके साथ पीड़िता के प्रेम संबंध होने का संदेह था, और उसकी पत्नी को हत्या के सिलसिले में हिरासत में लिया गया था।
विज्ञापन
आरोपियों के हैं पांच बच्चे
रायघर के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) आदित्य सेन ने कहा, मृतक के पिता द्वारा दर्ज की गई शिकायत के अनुसार, उसने बुधवार को अपने गांव का घर छोड़ दिया था, जिसके बाद उसके परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने आस-पास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू कर दी। सेन ने कहा, उन्होंने स्थानीय लोगों से कुछ जानकारी मिलने के बाद शिकायत दर्ज की और संदेह जताया कि दंपति ने आदिवासी महिला को मार डाला होगा। साथ ही बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपियों के पांच बच्चे हैं।
विज्ञापन
ऐसा प्रतीत होता है कि पीड़िता बुधवार को आरोपियों के घर गई और मांग की कि वह उससे शादी करे और इसी वजह से उसकी हत्या की गई। शिकायत के आधार पर शुरू की गई जांच के दौरान शरीर के अंग बरामद किए गए। सेन ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव के हिस्सों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।