फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   young girl raped case registered against many peoples including politician bureaucrat and policemen

देह व्यापार में फंसे नेता, अफसर और पुलिस, पांच गिरफ्तार

Tue, 16 May 2017 01:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर
अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर Updated Tue, 16 May 2017 01:48 PM IST
विज्ञापन
young girl raped case registered against many peoples including politician bureaucrat and policemen
रेप (डेमो पिक)
शहर कोतवाली अंतर्गत एक मोहल्ले की पंद्रह वर्षीय किशोरी ने घंटाघर निवासी एक युवती और ग्यारह अन्य लोगों पर नशीला पदार्थ खिलाकर बलात्कार करने और वीडियो क्लिप बनाकर ब्लैकमेल करने तथा जबरन देह व्यापार करवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने नेताओं, अफसर, और पुलिसकर्मी समेत 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की निशानदेही पर पुलिस ने एक कार, एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नगर के एक मोहल्ले की निवासी पीड़िता एक किशोरी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मेरी 15 वर्षीय बेटी से घंटाघर के पास शादीलाल कांपलेक्स के पीछे एक मकान में किरायेदार युवती ने मेलजोल बढ़ा लिया। यह युवती अपने घर में देह व्यापार कराती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके रैकेट में 15 से 24 साल की कई युवतियां शामिल हैं, जिन्हें यह अपनी स्कूटी से ग्राहकों के बताए स्थान तक पहुंचाती है। ढाई महीने पहले आरोपी युवती उसकी बेटी को घर से पार्टी की बात कहकर अपने कमरे पर ले गई जहां उसको चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद एक आरोपी ने किशोरी की कनपटी पर बंदूक रखकर दुष्कर्म किया और वीडियो क्लिप बना ली।

इसके बाद आरोपी युवती और उसके साथी आरोपी युवक ने वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और जबरन देह व्यापार करने के लिए मजबूर किया। इसके बाद अक्सर आरोपी युवती घर से किशोरी को बहाना बनाकर ले जाती रही। ढाई महीने तक किशोरी के साथ दुष्कर्म करवाया गया। 

पुलिस को तहरीर में बताया गया कि तीन मई की दोपहर साढ़े तीन बजे आरोपी युवती के घर जाने की बात कहकर पीड़िता किशोरी अपने घर से चली गई। रात में घर न आने पर खोजबीन शुरू की। इसकी सूचना शहर कोतवाली में भी दी।

खोजबीन के बाद किशोरी 10 मई को बीना रेलवे स्टेशन पर मिली। पूछने पर किशोरी ने बताया कि तीन मई को घर से निकलने के बाद रास्ते में एक नामजद युवक ने उसको जबरदस्ती बाइक पर बिठा लिया और चर्च के पास डैम रोड आजादपुरा स्थित एक कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया।

दूसरे दिन इस आरोपी युवक के दो दोस्तों ने झांसी स्थित एक गोदाम पर ले जाकर दुष्कर्म किया। शाम को ट्रेन से ललितपुर लौट आए और फिर आजादपुरा के कमरे में उसको बंद कर दिया। वह किसी प्रकार वहां से भागकर ट्रेन से भोपाल पहुंच गई।

वहां तीन दिन रुकने के बाद चौथे दिन ट्रेन से बीना पहुंची, जहां स्टेशन पर उसके चाचा और उसके दोस्त ने देख लिया और घर ले आए। परिजनों ने आरोप लगाया कि उक्त आरोपी युवती ने किशोरी के कई फर्जी दस्तावेज भी बनवाए हुए हैं। 

12 लोगों पर मुकदमा और भी राडार पर

young girl raped case registered against many peoples including politician bureaucrat and policemen
डेमो पिक
इन पर हुआ मुकदमा
पुलिस ने युवती माही उर्फ छाया सिंह परमार, आमिर पठान, ललितपुर एसओजी टीम के सिपाही आलोक द्विवेदी, राहुल नायक उर्फ राही जैन, गजेंद्र सिंह, जखौरा ब्लाक अंतर्गत अंधियारी ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह बुंदेला, कल्यान, राज चौहान, देवेंद्र पटेल, महाराज पिसनारी, बजाज पावर प्लांट में कार्यरत यश गुप्ता समेत एक अज्ञात व्यक्ति पर बलात्कार और पॉक्सो एक्ट समेत देह व्यापार करवाने का मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

गिरफ्तारी के लिए जुटी टीमें                         
सनसनीखेज देह व्यापार का मामला सामने आने के बाद रविवार की रात पुलिस की कई टीमें विभिन्न जगहों पर छापेमारी करती रही। इसके लिए टीमों ने मड़ावरा, तालबेहट, महरौनी, पाली समेत कई जगहों पर पीड़िता के साथ जाकर आरोपियों की गिरफ्तारी की है। पुलिस के अनुसार अभी तक सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पीड़िता की निशानदेही पर पुलिस ने एक कार, एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।      
                  
और भी हैं रडार पर                         
पुलिस को पीड़िता ने कुछ लोगों के नाम और बताए हैं, जो युवती के ग्राहक थे और पीड़िता किशोरी को उनके पास दुष्कर्म के लिए भेजा गया था। पुलिस ने पीड़िता के कॉल डिटेल के आधार पर उन लोगों को भी चिह्नित करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार इन नामों में कुछ सफेदपोश नेताओं और अधिकारियों के नाम भी सामने आए हैं।             

एसपी डी. प्रदीप कुमार ने बताया कि फिलहाल, पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। सेक्स रैकेट में शामिल अन्य लोगों के संबंध में भी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed