{"_id":"59ad44494f1c1b14278b5191","slug":"yogi-has-made-whole-up-rogi-congress-on-farrukhabad-tragedy","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद हादसा: कांग्रेस बोली, मुख्यमंत्री योगी ने पूरे प्रदेश को बना दिया 'रोगी'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
फर्रुखाबाद हादसा: कांग्रेस बोली, मुख्यमंत्री योगी ने पूरे प्रदेश को बना दिया 'रोगी'
amarujala.com, Presented by: अविजय हरित
Updated Mon, 04 Sep 2017 05:50 PM IST
विज्ञापन
Congress
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद हादसे पर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि योगी ने यूपी को 'रोगी' बना दिया है इसके बावजूद भी वे इस पर बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: गोरखपुर हादसे के बाद फर्रुखाबाद के सरकारी अस्पताल में 1 महीने में 49 बच्चों की मौत
विज्ञापन
बता दें कि फर्रुखाबाद में एक सरकारी अस्पताल में 49 बच्चों की मौत हो गई है। दावा किया जा रहा है कि इन बच्चों की मौत ऑक्सीजन की कमी के चलते हुई है। इसी मामले में यूपी के कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने पीएम मोदी से अपील करते हुए कहा कि 'यूपी में आपकी सरकार है और इस हादसे के लिए आप और यूपी सरकार सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि सीएम योगी सरकार चलाने में बिल्कुल भी सक्षम नहीं हैं उन्हें उनके पद से हटा देना चाहिए, अगर आप कोई कदम नहीं उठाते हैं तो इसका सीधा सा मतलब है कि आपको मरने वाले मासूम बच्चों के लिए कोई पछतावा नहीं है और आपकी सरकार सिर्फ वोटों के लिए काम करती है।'
वहीं, कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी सीएम योगी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीएम योगी ने पूरे राज्य को रोगी बना दिया है और सरकार अब भी इस हादसे से बचती फिर रही है।
सुरजेवाला ने इस हादसे के चलते पीएम मोदी पर बोलते हुए कहा कि ' मोदी जी आप कब जागेंगे और कब सूबे के सीएम और स्वास्थ्य मंत्री को इस हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराएंगे।
पढ़ें: फर्रुखाबाद में 49 बच्चों की मौत का मामला गरमाया, सैकड़ों मरीज वापस लौटे, 5 सितंबर से हड़ताल
बता दें कि फर्रुखाबाद के राम मनोहर लोहिया राजकीय चिकित्सालय में मरने वाले सभी 49 बच्चों ने पैदा होने के एक महीने के अंदर ही दम तोड़ दिया। वहीं, गोरखपुर हादसे के बाद यहां भी इन बच्चों की मौत की वजह ऑक्सीजन की कमी को बताया जा रहा है। इस मामले में अस्पताल के सीएमओ और सीएमएस के खिलाफ केस दर्ज लिया गया है।