फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Yogi adityanath's cabinet minister Siddhartha Nath Singh is also recalling the old good days

योगी आदित्यनाथ के कैबिनेट मंत्री को भी याद आ रहे हैं पुराने अच्छे दिन

Sun, 06 Jan 2019 09:58 PM IST
आसिम खान अमित शर्मा, नई दिल्ली
अमित शर्मा, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sun, 06 Jan 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
Yogi adityanath's cabinet minister Siddhartha Nath Singh is also recalling the old good days
सिद्धार्थनाथ सिंह

कांग्रेस तो बार-बार कह रही है कि मोदी सरकार लोगों से अच्छे दिन लाने का वायदा करके सत्ता में आई थी, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकी। कांग्रेस के मुताबिक़ अब लोग पिछले दिनों को ही वापस लौटाने की बात करने लगे हैं। रविवार को योगी आदित्यनाथ के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने भी कहा कि वाकई पुराने दिन बहुत अच्छे थे और उन्हें अब भी वे दिन याद आते हैं।

विज्ञापन


दरअसल, उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। इस बीच उन्होंने अपने उन पुराने दिनों को याद किया जब वे भाजपा की मुख्य टीम में राष्ट्रीय सचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता हुआ करते थे। मीडिया के अपने दोस्तों से उन्हीं दिनों को याद करते हुए सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि उन्हें वे अच्छे दिन अब भी याद आते हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता होते हुए सिद्धार्थनाथ सिंह अखिलेश सरकार पर बेहद हमलावर हुआ करते थे। अपने सहयोगी श्रीकांत शर्मा के साथ उन्होंने अखिलेश यादव सरकार पर बार-बार हमला कर उसे बचाव में आने को मजबूर किया था।
विज्ञापन


संभवतः अखिलेश सरकार पर उनकी आक्रामकता को दी ध्यान में रखते हुए भाजपा ने एक बार फिर उन्हें तब  मैदान में उतारा जब सीबीआई खनन मामले में भ्रष्टाचार के एक मामले में जांच कर रही है। हमीरपुर में हुए इस खनन मामले की जांच अब सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव तक पहुंचती जा रही है। सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव ने स्वयं किसी भी खनन का अधिकार केवल ऑनलाइन माध्यम से कराए जाने का कानून बनाया था। लेकिन उन्हें बताना चाहिए कि फिर चन्द्रकला ने किस आधार पर दर्जनों खनन का अधिकार अपने आधार पर दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा का आरोप है कि अखिलेश यादव ने चन्द्रकला की नियुक्ति स्वयं हमीरपुर की थी। इतना ही नहीं हमीरपुर में हुए खनन घोटाले के समय खनन विभाग खुद तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पास हुआ करता था। अखिलेश यादव के बाद खनन विभाग का मंत्री गायत्री प्रजापति को बनाया गया था जो मुलायम सिंह परिवार के बेहद करीबी माने जाते हैं। भाजपा नेता ने सीबीआई से इस मामले में अखिलेश यादव से पूछताछ करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed