फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Yogi Adityanath government proposes grand statue of Lord Ram at ayodhya

अयोध्या में सरयू किनारे बनेगी भगवान राम की 100 मीटर ऊंची प्रतिमा, योगी सरकार की योजना

Tue, 10 Oct 2017 03:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 Oct 2017 03:00 PM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath government proposes grand statue of Lord Ram at ayodhya

योगी आदित्यनाथ सरकार अयोध्या में सरयू नदी के घाट के नजदीक भगवान राम की एक बड़ी प्रतिमा लगाने की तैयारी कर रही है। 'नव्य अयोध्या' योजना के तहत धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने एक प्रस्ताव बनाकर राज्यपाल राम नाईक को भी दिखाया है।

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक इस स्लाइडशो में मूर्ति का आकार 100 मीटर के लगभग है हालांकि अभी ये फाइनल नहीं किया गया है। राज्य सरकार द्वारा बनाए गए प्रस्ताव में अयोध्या में 18 अक्तूबर को होने वाले दिवाली समारोह का जिक्र भी किया गया है।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय पर्यटन मंत्री के जे अलफोन्स और सांस्कृतिक मंत्री महेश शर्मा हिस्सा लेने वाले हैं। राज्य सरकार का कहना है कि एनजीटी से इजाजत मिलने के बाद सरयू घाट पर भगवान राम की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। हालांकि इसके लिए अभी एनजीटी को पत्र नहीं भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: अबकी बार यादगार होगी अयोध्या की दीवाली, एक लाख 71 हजार दीपों से जगमगाएगी राम की पैड़ी

राम कथा गैलरी का भी प्रस्ताव

Yogi Adityanath government proposes grand statue of Lord Ram at ayodhya

इसके साथ ही इस प्रपोजल में रामकथा गैलरी का भी प्रस्ताव है, जो कि नदी के घाट पर बनाया जाना है। इसके साथ ही दिगंबर अखाड़ा ऑडिटोरियम को भी प्रपोजल में शामिल किया गया है। अयोध्या के एकीकृत विकास को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र को 195.89 करोड़ की डीपीआर भेज दी है। मंत्रालय जिसमें से 133.70 करोड़ रुपये राज्य को दे चुका है।

वहीं दूसरी ओर अयोध्या में दिवाली के कार्यक्रम में 1.71 लाख मिट्टी के दीए राम की पौड़ी पर जलाए जाएंगे। ये जगह अयोध्या के विवादित ढांचे से 2 किलोमीटर की दूरी पर है।

इस मौके पर अयोध्या में होने वाले विकास कार्यक्रमों की नींव मुख्यमंत्री और राज्यपाल रखेंगे। दिवाली कार्यक्रम के आयोजन के लिए थाइलैंड और इंडोनेशनिया के कलाकार बुलाए गए हैं जो रामलीला का मंचन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed