फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   yogi adityanath and amit shah meets in delhi, discussions on Ministers names in the meeting

योगी-शाह मुलाकात में यूपी के संभावित मंत्रियों के नाम पर मुहर, साढ़े तीन घंटे तक चली मैराथन बैठक

Wed, 17 Jul 2019 05:48 AM IST
Avdhesh Kumar शरद गुप्ता/हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली
शरद गुप्ता/हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Wed, 17 Jul 2019 05:48 AM IST
विज्ञापन
yogi adityanath and amit shah meets in delhi, discussions on Ministers names in the meeting
बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे उत्तर प्रदेश विधानसभा के सत्र के तत्काल बाद योगी मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार होगा। सोमवार देर रात सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ की भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से हुई साढ़े तीन घंटे की मैराथन बैठक में संभावित मंत्रियों के नाम तय हो गए। कार्यवाहक अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महासचिव बीएल संतोष की उपस्थिति में बिना पूर्व योजना के यह बैठक हुई।
विज्ञापन


सोमवार को दिल्ली पहुंचे सीएम की शाह से मुलाकात पहले से तय नहीं थी। उनका उपराष्ट्रपति से मिलने का कार्यक्रम था। मुलाकात के बाद सीएम ने शिष्टाचारवश शाह से फोन पर बात की और इसी दौरान अचानक बैठक पर सहमति बन गई।
विज्ञापन


इसके बाद सीएम ने लखनऊ वापसी का कार्यक्रम टाल दिया। करीब 9 बजे रात को शुरू हुई बैठक रात 12:30 बजे तक चली। बैठक में नए अध्यक्ष, विधानसभा उपचुनाव और मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि कैबिनेट विस्तार सत्र के तत्काल बाद करने पर सहमति बनी। इस दौरान मंत्रियों और विधायकों के प्रदर्शन, जातिगत समीकरण के आधार पर तैयार रिपोर्ट पर मंथन के बाद नाम तय किए गए। मौजूदा मंत्रिमंडल में खाली पड़े पांच पदों को भरने के अलावा कुछ नए चेहरों को जगह देने पर सहमति बनी है।

उपचुनाव के उम्मीदवारों पर भी चर्चा

बैठक में 12 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के संदर्भ में उम्मीदवारों के नाम पर भी प्रारंभिक चर्चा हुई। हालांकि इस पर बाद में विस्तार से बैठक के बाद उम्मीदवारों के नाम तय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed