फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Yes Bank scam CBI registers FIR against Gautam Thapar and others

यस बैंक घोटाला: सीबीआई ने गौतम थापर व अन्य पर दर्ज की एफआईआर

Fri, 25 Jun 2021 03:25 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 25 Jun 2021 03:25 AM IST
सार

  • इस मामले में नया केस दर्ज होने के बाद मुंबई, दिल्ली और गुरुग्राम में छापे

विज्ञापन
Yes Bank scam CBI registers FIR against Gautam Thapar and others
यस बैंक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीआई ने 2,435 करोड़ रुपये के यस बैंक व अन्य बैंक घोटाला में सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस के चेयरमैन गौतम थापर एवं अन्य पर नया मामला दर्ज कर कई ठिकानों पर छापे मारे हैं। ऐसे कई मामलों में थापर के खिलाफ पहले से ही जांच चल रही है। सीजी पावर पहले क्रॉम्पटन ग्रीव्स लिमिटेड थी।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि यस बैंक में 466 करोड़ रुपये के घोटाले में थापर के खिलाफ हाल ही में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में मुंबई, दिल्ली और गुरुग्राम में छापे मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि थापर के खिलाफ कथित बैंक घोटाले और भ्रष्टाचार को लेकर सीबीआई ने कई मामले दर्ज किए हैं। मौजूदा एफआईआर 11 बैंकों के संघ की ओर से स्टेट बैंक की शिकायत पर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


एजेंसी ने थापर के अलावा सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस और इसकी पिछली कंपनी क्रॉम्पटन ग्रीव्स के तत्कालीन सीईओ एवं एमडी केएन नीलकंठ, कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य वित्तीय अधिकारी माधव आचार्य, निदेशक बी हरिहरन, गैर कार्यकारी निदेशक ओंकार गोस्वामी और मुख्य वित्तीय अधिकारी वेंकटेश राममूर्ति के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed