फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Yes Bank founder Rana Kapoor daughter Roshni Kapoor stopped from leaving country at Mumbai Airport

यस बैंक: राणा कपूर के परिवार पर कसा ईडी का शिकंजा, देर रात पत्नी और बेटी से पूछताछ

Mon, 09 Mar 2020 08:53 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 09 Mar 2020 08:53 AM IST
विज्ञापन
Yes Bank founder Rana Kapoor daughter Roshni Kapoor stopped from leaving country at Mumbai Airport
राणा कपूर की बेटी रोशनी कपूर

यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर की पत्नी और बेटी पर प्रवर्तन निदेशालय ने शिकंजा कस दिया है। रविवार रात को विदेश जाने की कोशिश कर रही राणा कपूर की बेटी रोशनी कपूर को मुंबई हवाईअड्डे पर ईडी के अधिकारियों ने रोक दिया। वह ब्रिटिश एयरवेज के विमान से लंदन जा रही थी।

विज्ञापन


पत्नी और बेटियों से भी पूछताछ
रविवार रात करीब 10 बजे आरोपी राणा कपूर की बेटी और पत्नी ईडी के दफ्तर पहुंचीं, जहां करीब दो घंटे तक दोनों से पूछताछ की गई। उसके बाद देर रात उन्हें छोड़ दिया गया।। इस मामले में कुछ कंपनियों की अहम भूमिका सामने आ रही है, जिसे राणा के परिवार के लोग चलाते हैं। इनसे पूछताछ जरूरी है। वहीं, बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि राणा को ईडी ने निशाना बनाया है, जबकि वह जांच एजेंसी से पूछताछ में सहयोग भी कर रहे हैं।
विज्ञापन




बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर और उनकी पत्नी बिंदू कपूर, बेटियों राखी कपूर टंडन, राधा कपूर और रोशनी कपूर के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 की घंटे की पूछताछ के बाद राणा कपूर गिरफ्तार
संकट में फंसे यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर को पांच हजार करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में तकरीबन 20 घंटे की मैराथन पूछताछ के बाद रविवार तड़के तीन बजे गिरफ्तार कर लिया गया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बताया कि मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत राणा के खिलाफ यह कार्रवाई इसलिए की गई, क्योंकि वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। 

राणा को 11 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेजा गया
राणा को मुंबई की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 11 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया। इस बीच, केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने भी गुपचुप तरीके से यस बैंक संकट के मामले में जांच की शुरुआत करते हुए दस्तावेज जुटाने शुरू कर दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, यस बैंक संकट के मामले में सीबीआई आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने जा रहा है। वह डीएचएफएल और यस बैंक के रिश्तों की भी पड़ताल कर रहा है।

इससे पहले ईडी ने कोर्ट को बताया कि 62 वर्षीय राणा, उनकी पत्नी बिंदु और तीन बेटियों राधा, रोशनी और राखी कपूर ने 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम एक कंपनी ड्वॉयट अर्बन वेंचर्स से हासिल की, जिसका नियंत्रण राणा की बेटियों के हाथ में है। ये रकम दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (डीएचएफएल) ने दिए थे। पैसों का हेरफेर करने और वित्तीय अनियमितताएं बरतने के आरोप में डीएचएफएल की भूमिका भी जांची जा रही है। 

यस बैंक के डेबिट कार्ड दूसरे बैंकों में भी चलेंगे
यस बैंक ने कहा है कि उसके डेबिट कार्ड दूसरे बैंकों के एटीएम पर भी चलेंगे। बैंक ने अपने एटीएम के बाहर लंबी कतार देखते हुए ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा कि अब आप यस बैंक के डेबिट कार्ड से यस बैंक और दूसरे बैंक के एटीएम दोनों जगहों पर पैसे की निकासी कर सकते हैं।


बैंकों में जमा रकम की चिंता ना करें: आरबीआई
यस बैंक पर छाए संकट के बीच खाताधारकों की जमा राशि डूबने से जुड़ी खबरों को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। आरबीआई ने एक वक्तव्य में कहा है कि कुछ बैंकों की जमा राशियों की सुरक्षा के बारे में मीडिया के कुछ वर्गों में चिंता जताई गई है, यह चिंता त्रुटिपूर्ण विश्लेषण पर आधारित है। आरबीआई सभी बैंकों पर कड़ी नजर रखता है और जमाकर्ताओं को आश्वस्त करता है कि किसी भी बैंक में उनकी जमा राशि सुरक्षित है और कोई चिंता की बात नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed