फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Yes Bank Crisis: Puri Lord Jagannath Temple 545 Crore deposited in bank, People worried

यस बैंक में भगवान जगन्नाथ मंदिर के 545 करोड़ रुपये जमा, मंदिर प्रशासन पर उठे सवाल

Fri, 06 Mar 2020 10:43 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर  Published by: अमित कुमार Updated Fri, 06 Mar 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
Yes Bank Crisis: Puri Lord Jagannath Temple 545 Crore deposited in bank, People worried
अस्सी स्थित मंदिर में भगवान जगन्नाथ को जलाभिषेक करते भक्त।

यस बैंक के खराब दौर से गुजरने की वजह से सिर्फ आम ग्राहक ही नहीं बल्कि भगवान जगन्नाथ मंदिर के पुजारी और श्रद्धालु भी चिंता में पड़ गए हैं। सदियों पुराने इस मंदिर के 545 करोड़ रुपये यस बैंक में जमा हैं। 

विज्ञापन


भारतीय रिजर्व बैंक यस बैंक पर कई तरह की पाबंदी लगा चुका है। इस बैंक के जमाकर्ताओं के लिए एक महीने तक निकासी की सीमा 50,000 रुपये तय की गई है। बैंक नई पूंजी जुटाने में विफल रहा, वहीं बैंक से नियमित तौर पर पूंजी निकल रही थी। इस वजह से बैंक के लिए संकट गहरा गया। 
विज्ञापन




पुरी के इस मंदिर के दैतापति (सेवक) विनायक दासमहापात्रा ने बताया कि रिजर्व बैंक के इस फैसले से सेवक और भक्त आशंकित हैं। उन्होंने कहा, 'हम उन लोगों के खिलाफ जांच की मांग करते हैं, जिन्होंने थोड़े ज्यादा ब्याज के लालच में निजी क्षेत्र के बैंक में इतनी बड़ी राशि जमा कराई है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


जगन्नाथ सेना के संयोजक प्रियदर्शी पटनायक ने कहा, 'भगवान के धन को निजी क्षेत्र के बैंक में जमा कराना न केवल गैर-कानूनी है बल्कि यह अनैतिक भी है। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) और मंदिर की प्रबंधन समिति इसके लिए जिम्मेदार है।' 


उन्होंने बताया कि निजी बैंक में पैसा जमा कराने के मामले में पुरी के पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई थी लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इन आशंकाओं को खारिज करते हुए विधि मंत्री प्रताप जेना ने कहा कि यह पैसा बैंक में मियादी जमा (एफडी) के रूप में रखा गया है बचत खातों में नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed