Yes Bank Crisis: यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर के घर पर छापा, हो सकते हैं गिरफ्तार
{"_id":"5e61f5018ebc3eeb2e2f659a","slug":"yes-bank-crisis-live-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"Yes Bank Crisis: यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर के घर पर छापा, हो सकते हैं गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sat, 07 Mar 2020 08:53 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क/मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sat, 07 Mar 2020 08:53 PM IST
खास बातें
वित्तीय संकट से जूझ रहे यस बैंक पर भारतीय रिजर्व बैंक ने पैसा निकालने की ऊपरी सीमा निर्धारित कर दी है। इसके तहत खाताधारक अब यस बैंक से 50 हजार रुपये से ज्यादा रकम नहीं निकाल सकेंगे। निकासी की यह सीमा तीन अप्रैल, 2020 तक लागू रहेगी। इसके अलावा केंद्रीय बैंक ने यस बैंक के निदेशक मंडल के अधिकारों पर रोक लगाते हुए एक महीने के लिए एसबीआई के पूर्व डीएमडी और सीएफओ प्रशांत कुमार की प्रशासक के रूप में नियुक्ति भी कर दी है। यहां पढ़िए पल-पल की अपडेट:
विज्ञापन
यस बैंक क्राइसिस लाइव:
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
08:52 PM, 07-Mar-2020
यस बैंक के कर्मचारी एक साल तक समान वेतन पाएंगे: एसबीआई
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने शनिवार को एक बयान में कहा कि वह यस बैंक में निवेश 2450 करोड़ रुपये का निवेश कर 245 करोड़ शेयर खरीदेगा, जिनमें से प्रत्येक की कीमत 10 रुपये होगी। यही शेयर बाद में पुनर्निर्मित बैंक में उसकी 49 प्रतिशत हिस्सेदारी में बदल जाएंगे। एसबीआई ने यह भी कहा कि वह अपनी हिस्सेदारी 26 फीसदी से कम नहीं करेगा।
देश के सबसे बड़े ऋणदाता ने एक बयान में कहा कि एसबीआई राजधानी के जलसेक की तारीख से तीन साल पूरे होने से पहले अपनी हिस्सेदारी 26 प्रतिशत से कम नहीं करेगा। उसने आगे कहा कि यस बैंक के नए बोर्ड में सीईओ और एमडी, गैर-कार्यकारी चेयरमैन और गैर-कार्यकारी निदेशक होंगे। पुनर्निर्मित बैंक के सभी कर्मचारी पहले की तरह ही कम से कम एक साल तक सामान वेतन और सेवा शर्तों के मुताबिक अपनी सेवाएं देते रहेंगे।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने शनिवार को एक बयान में कहा कि वह यस बैंक में निवेश 2450 करोड़ रुपये का निवेश कर 245 करोड़ शेयर खरीदेगा, जिनमें से प्रत्येक की कीमत 10 रुपये होगी। यही शेयर बाद में पुनर्निर्मित बैंक में उसकी 49 प्रतिशत हिस्सेदारी में बदल जाएंगे। एसबीआई ने यह भी कहा कि वह अपनी हिस्सेदारी 26 फीसदी से कम नहीं करेगा।
देश के सबसे बड़े ऋणदाता ने एक बयान में कहा कि एसबीआई राजधानी के जलसेक की तारीख से तीन साल पूरे होने से पहले अपनी हिस्सेदारी 26 प्रतिशत से कम नहीं करेगा। उसने आगे कहा कि यस बैंक के नए बोर्ड में सीईओ और एमडी, गैर-कार्यकारी चेयरमैन और गैर-कार्यकारी निदेशक होंगे। पुनर्निर्मित बैंक के सभी कर्मचारी पहले की तरह ही कम से कम एक साल तक सामान वेतन और सेवा शर्तों के मुताबिक अपनी सेवाएं देते रहेंगे।
08:20 PM, 07-Mar-2020
राणा कपूर की हो सकती है गिरफ्तारी
यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) गिरफ्तार कर सकती है। हालांकि ईडी के अधिकारी लगातार राणा से पूछताछ कर रहे हैं। बता दें कि ईडी ने शुक्रवार रात कपूर के घर पर छापा मारा था, हालांकि ईडी की यह कार्रवाई दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रही। राणा पर पांच हजार करोड़ रुपए मनी लॉन्ड्रिंग के अलावा डीएचएफएल कंपनी को मनमाने तरीके से कर्ज देने का आरोप है। सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में सहयोग नहीं करने पर उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।
कपूर से भुजबल जैसी पूछताछ
ईडी ने शुक्रवार देर रात राणा कपूर के वरली स्थित समुद्र महल बिल्डिंग में उनके घर पर छापेमारी की थी। उसके बाद शनिवार को दोपहर उन्हें दक्षिण मुंबई के बेलार्ड पियर्स स्थित ईडी दफ्तर ले आया गया। जहां पूछताछ जारी रही। कहा जा रहा है जिस तरह से नई दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन घोटाले में महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल को तीन साल पहले साल 2016 में लंबी पूछताछ के बाद देररात गिरफ्तार किया गया था।
कुछ इसी तरह राणा कपूर की भी गिरफ्तारी हो सकती है। ईडी राणा कपूर से मनी लॉन्ड्रिंग के अलावा यूपी पॉवरग्रिड को लेकर भी पूछताछ कर रही है। इसके अलावा दीवालिया हो चुकी दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉर्पोरेशन कंपनी (डीएचएफएल) को मनमाने तरीके से कर्ज देने के मामले में भी पूछताछ जारी है। वहीं, राणा की तीन बेटियों के घर भी ईडी की छापेमारी की खबर है।
विज्ञापन
08:07 PM, 07-Mar-2020
बैंक शाखाओं के बाहर ग्राहकों की भीड़, एटीएम मशीनों से नहीं मिल रही नकदी
यस बैंक पर छाए संकट के मद्देनजर शनिवार को बैंक शाखाओं और एटीएम मशीनों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिलीं। नकदी निकालने के लिए परेशान अधिकतर ग्राहकों को खाली हाथ ही लौटना पड़ा। संकट से जूझ रहे यस बैंक पर रिजर्व बैंक ने कई तरह की रोक लगा रखी हैं। हालांकि, कई खाताधारकों का कहना है कि बैंक की शाखाओं से चेक के जरिये 50,000 रुपये की निर्धारित राशि की निकासी हो रही है।
05:04 PM, 07-Mar-2020
मोदी सरकार में 'खतरे में हैं हिंदू'
यस बैंक पर छाए संकट के बीच महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने शनिवार को केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सही मायनों में देखा जाए तो मोदी सरकार में 'हिंदू खतरे में हैं।' उन्होंने दावा करते हुए कहा कि यस बैंक के अधिकांश खाताधारक इसी बहुसंख्यक समुदाय के लोग हैं। बता दें कि एक दिन पहले ही यस बैंक के खाताधारकों पर पाबंदी लगाते हुए रकम निकासी सीमा 50 हजार रुपये लागू कर दी गई थी।
'Hindus are in danger' under Modi govt's watch in true sense: Maharashtra Congress spokesperson Sachin Sawant on #YesBank crisis; claims most of hassled account-holders belonged to majority community
— Press Trust of India (@PTI_News) March 7, 2020
04:31 PM, 07-Mar-2020
एसबीआई की योजना विचित्र: चिदंबरम
कांग्रेस पार्टी के नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि यस बैंक के लिए जब उसकी संपत्ति शून्य हो गई है ऐसे में एसबीआई की ओर से पेश की गई प्रस्तावित पुनरुद्धार योजना विचित्र है। एसबीआई को चाहिए कि वह आरबीआई के आदेश पर यस बैंक को एक रुपये के कर्ज पर अपने पास ले ले ताकि जमाकर्ताओं को आश्वस्त किया जा सके कि उनका पैसा वापस आ जाएगा।
चिदंबरम ने कहा कि इसके साथ ही भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को यस बैंक के बकाया ऋणों की यथासंभव वसूली के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।
कांग्रेस पार्टी के नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि यस बैंक के लिए जब उसकी संपत्ति शून्य हो गई है ऐसे में एसबीआई की ओर से पेश की गई प्रस्तावित पुनरुद्धार योजना विचित्र है। एसबीआई को चाहिए कि वह आरबीआई के आदेश पर यस बैंक को एक रुपये के कर्ज पर अपने पास ले ले ताकि जमाकर्ताओं को आश्वस्त किया जा सके कि उनका पैसा वापस आ जाएगा।
Former Finance Minister & Congress leader P Chidambaram: Simultaneously, State Bank of India (SBI) should make every effort to recover as much as possible of the outstanding loans of Yes Bank. https://t.co/6aDaYFUmc0
— ANI (@ANI) March 7, 2020
चिदंबरम ने कहा कि इसके साथ ही भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को यस बैंक के बकाया ऋणों की यथासंभव वसूली के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।
10:50 PM, 06-Mar-2020
राणा कपूर के आवास पर ईडी का छापा
प्रवर्तन निदेशालय ने यस बैंक के निदेशक व संस्थापक राणा कपूर के मुंबई स्थित आवास पर छापा मारा। इसके साथ ही उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस भी दर्ज किया है।Enforcement Directorate has registered a case under the Prevention of Money Laundering Act against #YesBank founder Rana Kapoor. https://t.co/PJUIa4vi70
— ANI (@ANI) March 6, 2020
विज्ञापन
विज्ञापन
02:07 PM, 06-Mar-2020
प्रशांत कुमार ने संभाला यस बैंक के प्रशासक का पदभार
प्रशांत कुमार ने शुक्रवार को यस बैंक के प्रशासक का पदभार ग्रहण कर लिया। रिजर्व बैंक ने यस बैंक पर रोक लगाने और उसके निदेशक मंडल को भंग करने के बाद कुमार को इस पद पर नियुक्त किया है।01:49 PM, 06-Mar-2020
गाजियाबाद में ग्राहकों से अभद्रता
गाजियाबाद में आरडीसी स्थित यस बैंक पर लगी ग्राहकों की भारी भीड़, नकद निकासी के लिए ग्राहक सुबह से ही बैंक की लाइन में लगे हैं। सुरक्षा के लिहाज से बैंक पर पुलिस भी तैनात किए गए हैं। वहीं लोगों का आरोप है कि बैंक निकासी नहीं दे रहा है। लोगों ने अभद्रता का भी आरोप लगाया।
01:25 PM, 06-Mar-2020
यस बैंक के ग्राहकों के हितों की रक्षा की जाएगी : मुख्य आर्थिक सलाहकार
मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम ने यस बैंक के ग्राहकों के हितों की सुरक्षा का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बैंक के जमाकर्ताओं का धन सुरक्षित है और बैंक के पुनर्गठन के लिए सभी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बैठक के बाद सुब्रमण्यम ने संवाददाताओं से कहा कि रिजर्व बैंक ने सही कदम उठाया है। सभी जमाकर्ताओं का धन सुरक्षित है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बैंक के ग्राहकों के हितों की रक्षा की जाएगी। येस बैंक के पुनर्गठन के लिए सभी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।
12:39 PM, 06-Mar-2020
पहले पीएमसी बैंक, अब यस बैंक: चिदंबरम
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने दावा किया, ‘‘भाजपा 6 साल से सत्ता में है। वित्तीय संस्थानों को नियंत्रित और विनियमित करने की उनकी क्षमता उजागर होती जा रही है।’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘पहले पीएमसी बैंक, अब यस बैंक। क्या सरकार बिल्कुल भी चिंतित नहीं है? क्या वो अपनी जिम्मेदारी से बच सकते हैं? क्या अब कतार में कोई तीसरा बैंक है?’’