फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Yemen national gets relief after 18 years as docs in B'luru remove bullet from head

Karnataka: यमन के नागरिक के सिर में 18 साल से फंसी हुई थी गोली, भारत में हुआ सफल ऑपरेशन; अपने देश लौटा मरीज

Tue, 12 Dec 2023 11:31 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 12 Dec 2023 11:31 PM IST
सार

Karnataka: यमन के एक नागरिक का 18 साल बाद स्थायी बहरेपन की समस्या का उपचार हो गया है। शहर के एक अस्पताल में उनका सफलतापूर्व ऑपरेशन हुआ है। 

विज्ञापन
Yemen national gets relief after 18 years as docs in B'luru remove bullet from head
Bullet - फोटो : Social Media

विस्तार

बहरेपन की चुनौती का सामना कर रहे यमन के एक नागरिक 18 साल बाद ठीक हो गए हैं। उनका यहां शहर के एक निजी अस्पताल में सफल ऑपरेशन हुआ। डॉक्टरों ने व्यक्ति के सिर से तीन सेंटीमीटर की गोली निकाली।

विज्ञापन

अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि वह अब अपने देश लौट आए हैं और स्वस्थ हैं। उनका उपचार करने वाले एस्टर आरवी अस्पताल ने एक बयान में कहा कि यमन का नागरिक गोलीबारी में फंस गया था। वह अनजाने में युद्ध के शिकार बन गए थे और घायल हो गए थे। वह असहनीय पीड़ा के साथ जीवन जीने को मजबूर थे।   
 

विज्ञापन
विज्ञापन

बयान के मुताबिक, गोली बायीं कनपटी की हड्डी में गहराई से धंसी हुई थी, जो महत्वपूर्ण संवहनी तंत्र के बहुत करीब थी। जिससे सर्जिकल चुनौती सामने आई। अस्पताल ने कहा कि डॉ. रोहित उदय प्रसाद के नेतृत्व में ईएनटी सर्जनों की टीम ने डॉ. विनायक कुर्ले के साथ मिलकर यमनी मरीज के कान से तीन सेंटीमीटर लंबी गोली सफलतापूर्वक निकाली। व्यक्ति 18 वर्षों से गोली के साथ रह रहा था। 

विज्ञापन

अस्पताल ने कहा कि सर्जिकल टीम को गोली के स्थान के कारण स्पष्ट इमेजिंग हासिल करने में बाधाओं का सामना करना पड़ा। धातु की वस्तु सिर के अंदर होने के एमआरआई (मैग्नेटिक रिजोंनेस इमेजिंग) नहीं की गई। इसके अलावा, सीटी एंजियोग्राफी की गई ताकि गोली की पहचान की जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed