शपथ ग्रहण के बाद एक्शन में मुख्यमंत्री येदियुरप्पा, किसानों के लिए किया बड़ा एलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही बीएस येदियुरप्पा एक्शन में दिखाई दे रहे हैं। येदियुरप्पा का कहना है कि उन्होंने कैबिनेट बैठक में दो बड़े फैसले लिए हैं। प्रधानमंत्री किसान योजना के अलावा, वो लाभार्थियों को अलग से 2000 रुपये की दो किस्त भी प्रदान करेंगे।
Karnataka Chief Minister BS Yediyurappa: I have taken two prominent decisions in the Cabinet meeting. In addition to the Prime Minister Kisan Scheme, I will also provide two installments of Rs. 2000 to the beneficiaries. https://t.co/gmvosXUSr5
— ANI (@ANI) July 26, 2019विज्ञापन
राज्य मंत्रिमंडल गठन पर येदियुरप्पा ने कहा, 'मैं अमित शाह जी और अन्य नेताओं के साथ चर्चा करूंगा। अगर जरूरत पड़ी तो मैं कल दिल्ली जाऊंगा, हम बाद में फैसला लेंगे। इससे पहले उन्होंने शपथ ग्रहण के बाद कहा कि 'मैं राज्य के लोगों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मुझे मुख्यमंत्री बनने का अवसर दिया। मेरा मुख्यमंत्री पद राज्य के लोगों का सम्मान है।
Karnataka Chief Minister BS Yediyurappa on State Cabinet formation: I will discuss with Amit Shah ji & other leaders. If necessary, I will go to Delhi tomorrow, we will take the decision afterwards. pic.twitter.com/d9NKoUCdVQ
— ANI (@ANI) July 26, 2019
20 दिन के बाद कर्नाटक को बीएस येदियुरप्पा के रूप में नया मुख्यमंत्री मिला है। येदियुरप्पा ने चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है, लेकिन विरोधी दलों की हरकत भी बड़ी चुगली का संकेत कर रही है। कांग्रेस पार्टी ने बीएस येदियुरप्पा को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित करने के राज्यपाल के फैसले की आलोचना की है।
इसी के साथ सूचना है कि जद(एस) के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमार स्वामी अपने अपमान का बदला लेने की कोशिश में जुट गए हैं। इतनी हड़बड़ी में चल रही भाजपा और उसके नेता येदियुरप्पा के लिए देखना है कि 31 जुलाई को बहुमत साबित होता है कि नहीं।