फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Yediyurappa taken two prominent decisions, in addition to PM Kisan Scheme

शपथ ग्रहण के बाद एक्शन में मुख्यमंत्री येदियुरप्पा, किसानों के लिए किया बड़ा एलान

Fri, 26 Jul 2019 10:16 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Fri, 26 Jul 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
Yediyurappa taken two prominent decisions, in addition to PM Kisan Scheme
बीएस येदियुरप्पा - फोटो : ANI

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही बीएस येदियुरप्पा एक्शन में दिखाई दे रहे हैं। येदियुरप्पा का कहना है कि उन्होंने कैबिनेट बैठक में दो बड़े फैसले लिए हैं। प्रधानमंत्री किसान योजना के अलावा, वो लाभार्थियों को अलग से 2000 रुपये की दो किस्त भी प्रदान करेंगे।

विज्ञापन

 

राज्य मंत्रिमंडल गठन पर येदियुरप्पा ने कहा, 'मैं अमित शाह जी और अन्य नेताओं के साथ चर्चा करूंगा। अगर जरूरत पड़ी तो मैं कल दिल्ली जाऊंगा, हम बाद में फैसला लेंगे। इससे पहले उन्होंने शपथ ग्रहण के बाद कहा कि 'मैं राज्य के लोगों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मुझे मुख्यमंत्री बनने का अवसर दिया। मेरा मुख्यमंत्री पद राज्य के लोगों का सम्मान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 



20 दिन के बाद कर्नाटक को बीएस येदियुरप्पा के रूप में नया मुख्यमंत्री मिला है। येदियुरप्पा ने चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है, लेकिन विरोधी दलों की हरकत भी बड़ी चुगली का संकेत कर रही है। कांग्रेस पार्टी ने बीएस येदियुरप्पा को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित करने के राज्यपाल के फैसले की आलोचना की है। 

इसी के साथ सूचना है कि जद(एस) के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमार स्वामी अपने अपमान का बदला लेने की कोशिश में जुट गए हैं। इतनी हड़बड़ी में चल रही भाजपा और उसके नेता येदियुरप्पा के लिए देखना है कि 31 जुलाई को बहुमत साबित होता है कि नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed