फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Yediyurappa challenges CM Siddaramaiah to dissolve Assembly and hold elections now

Karnataka: 'अगर हिम्मत है तो विधानसभा भंग कर चुनाव कराएं', येदियुरप्पा की मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को चुनौती

Thu, 04 Jul 2024 07:57 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 04 Jul 2024 07:57 PM IST
सार

Karnataka: बीएस येदियुरप्पा ने कहा, मैं मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को चुनौती देता हूं कि अगर उनमें हिम्मत है तो विधानसभा भंग कर फिर से चुनाव कराएं। तभी आपको पता चलेगा कि आपकी स्थिति क्या है।

विज्ञापन
Yediyurappa challenges CM Siddaramaiah to dissolve Assembly and hold elections now
बीएस येदियुरप्पा - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को कर्नाटक विधानसभा भंग कर चुनाव कराने की चुनौती दी। उन्होंने दावा किया कि अगर अभी चुनाव हुए तो भाजपा 140 से 150 सीट पर जीत हासिल करेगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हाल के लोकसभा चुनावों में राज्य के लोगों ने कांग्रेस सरकार की 'बेकार' गारंटी, धन और बाहुबल को खारिज कर दिया है और  भाजपा को चुना है। येदियुरप्पा ने कहा, मैं मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को चुनौती देता हूं कि अगर उनमें हिम्मत है तो विधानसभा भंग कर फिर से चुनाव कराएं। तभी आपको पता चलेगा कि आपकी स्थिति क्या है। यहां पैलेस ग्राउंड्स में आयोजित में भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक के दौरान लिंगायत समुदाय के नेता ने कहा, अगर चुनाव होते हैं तो भाजपा 140 से 150 सीटें जीतेगी। 
विज्ञापन

कर्नाटक में विधानसभा की 224 और लोकसभा की 28 सीटें हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा-जद(एस) गठबंधन ने 19 सीट पर जीत दर्ज की है और भाजपा को 142 विधानसभा क्षेत्रों में बहुमत मिला है। येदियुरप्पा ने कहा कि कांग्रेस एक साल पहले ही 134 सीटें जीतकर सत्ता में आई थी। लेकिन अब वह उन जगहों पर पीछे चल रही है, जहां से मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवुमार और कई मंत्री प्रतिनिधित्व करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, यह दिखाता है कि भ्रष्टाचार में लिप्त होकर और जनहित की अनदेखी करके कांग्रेस ने एख साल के भीतर राज्य में अपनी लोकप्रियता कैसे खो दी है। उसे अब सत्ता में बने रहने के कोई नैतिक अधिकार नहीं है। लोगों ने कांग्रेस के धन और बाहुबल को नजरअंदाज कर दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपना भरोसा दिखाया। 


येदियुरप्पा ने दावा किया कि राज्य दिवालिया होने की ओर बढ़ रहा है। बेकार गारंटियों के कारण कांग्रेस ने सभी वस्तुओं के दाम बढ़ा दिए हैं। महंगाई की नींव रख दी है। कोई विकास कार्य नहीं हो रहा है और सिंचाई परियोजनाएं रुक गई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पेट्रोल और डीजल कीमतें और बिजली की दरें बढ़ा दीं हैं। भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस नेता गारंटी खत्म करने और विकास कार्यों पर फोकस करने की मांग कर रहे हैं। 
  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed