{"_id":"598795384f1c1b812a8b4792","slug":"yechury-said-why-pm-and-shah-are-silent-on-the-move-of-bjp-leader-s-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"येचुरी बोले, भाजपा नेता के बेटे की करतूत पर क्यों चुप हैं पीएम और शाह","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
येचुरी बोले, भाजपा नेता के बेटे की करतूत पर क्यों चुप हैं पीएम और शाह
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Mon, 07 Aug 2017 03:47 AM IST
विज्ञापन
sitaram yechuri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने एक लड़की का पीछा किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की चुप्पी पर सवाल उठाए। दरअसल भाजपा की हरियाणा इकाई के प्रमुख के बेटे पर एक लड़की का पीछा करने का आरोप है।
विज्ञापन
भाजपा की हरियाणा इकाई के प्रमुख सुभाष बरला के बेटे विकास को शनिवार को एक लड़की का पीछा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और बाद में रिहा कर दिया गया था। इसके बाद माकपा प्रमुख ने प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष की चुप्पी पर सवाल उठाए। ट्वीट करके उन्होंने आरोप भी लगाया कि कोई आरोपी की मदद कर रहा है?
विज्ञापन
आखिर प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष महिला का पीछा किए जाने के मुद्दे पर चुप क्यों हैं? लड़की ने विकास और उसके दोस्त पर पीछा करने का आरोप लगाया था जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि थोड़ी देर बाद दोनों को रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 डी (पीछा करने) और यातायात वाहन अधिनियम की धारा 185 (शराब या मादक पदार्थ के नशे में वाहन चलाना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।