फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Year ender 2022- 180 Militants Killed In 115 Gunfight In Jammu and kashmir this Year

Year Ender 2022: घाटी में 365 दिन में 115 मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 50 पाक आतंकियों समेत 180 दहशतगर्द किए ढेर

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Fri, 30 Dec 2022 03:28 PM IST
सार

Year Ender 2022: एनकाउंटर में मारे गए आतंकियों में 50 विदेशी (पाकिस्तानी) आतंकी थे, जबकि स्थानीय आतंकियों की संख्या 130 रही है। खास बात है कि मारे गए गैर-स्थानीय आतंकियों में कई टॉप कमांडर भी रहे हैं। सुरक्षा बलों की गोली का निशाना बने आतंकियों में से अधिकांश 'लश्कर-ए-तैयबा' आतंकी संगठन से जुड़े थे...

विज्ञापन
Year ender 2022- 180 Militants Killed In 115 Gunfight In Jammu and kashmir this Year
Year Ender 2022: मुठभेड़ स्थल के पास तैनात सुरक्षाबल और वाहन। - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

विस्तार

Year Ender 2022: जम्मू-कश्मीर में इस साल 365 दिन में 115 एनकाउंटर हुए हैं। इनमें 180 आतंकी मारे गए। आतंकी घटनाओं में 32 आम नागरिक भी मारे गए हैं। सुरक्षा बलों ने इस साल आतंकियों की मदद करने के आरोप में 130 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। आधे से ज्यादा एनकाउंटर, पहले छह माह में हुए थे। एनकाउंटर में मारे गए आतंकियों में 50 विदेशी (पाकिस्तानी) आतंकी थे, जबकि स्थानीय आतंकियों की संख्या 130 रही है। खास बात है कि मारे गए गैर-स्थानीय आतंकियों में कई टॉप कमांडर भी रहे हैं। सुरक्षा बलों की गोली का निशाना बने आतंकियों में से अधिकांश 'लश्कर-ए-तैयबा' आतंकी संगठन से जुड़े थे।

विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर में हुए एनकाउंटर

  • कुपवाड़ा जिले में 2022 के दौरान कुल 9 एनकाउंटर हुए, इनमें 16 आतंकी मारे गए। जांच में पता चला है कि मारे गए आतंकियों में से 12 आतंकी 'लश्कर-ए-तैयबा' से जुड़े थे, जबकि 4 दहशतगर्द 'जैश-ए-मोहम्मद' से संबंधित थे।
  • विज्ञापन
  • बारामूला जिले में कुल आठ एनकाउंटर हुए, इनमें 15 आतंकी मारे गए, जिनमें आठ आतंकी 'लश्कर-ए-तैयबा' से संबंधित थे। बाकी के सात आतंकी 'जैश-ए-मोहम्मद' संगठन से जुड़े थे।  
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • बांदीपोरा जिले में कुल तीन एनकाउंटर हुए हैं। इनमें 'जैश-ए-मोहम्मद' के दो आतंकियों को मार गिराया गया।  

सेंट्रल कश्मीर में मारे गए आतंकी

  • गांदरबल जिले में साल 2022 के दौरान एक एनकाउंटर हुआ है। इसमें 'लश्कर-ए-तैयबा' से जुड़ा एक आतंकी मारा गया।
  • बडगाम जिले में तीन एनकाउंटर हुए हैं, जिनमें सात आतंकियों को मार गिराया गया। मारे गए आतंकियों में से चार आतंकी 'लश्कर-ए-तैयबा' से जुड़े थे। तीन आतंकी 'जैश-ए-मोहम्मद' संगठन के सदस्य थे।
  • श्रीनगर जिले में कुल 11 एनकाउंटर हुए। सुरक्षा बलों ने 19 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया गया। मारे गए आतंकियों में से 15 आतंकी 'लश्कर-ए-तैयबा' संगठन से जुड़े थे। बाकी के चार आतंकी एयूजीएच (अंसारुल गजवातुल हिंद) से संबंधित थे।

दक्षिण कश्मीर में हुए एनकाउंटर

  • पुलवामा जिले में (अवंतीपोरा सहित) 17 एनकाउंटर हुए थे। इनमें 37 आतंकी मारे गए हैं। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों की गोली का निशाना बने 17 आतंकी 'जैश-ए-मोहम्मद' संगठन के सदस्य थे। मारे गए 16 आतंकियों का संबंध 'लश्कर-ए-तैयबा' से रहा है। दो आतंकी, जिनमें से एक एयूजीएच और दूसरा अल-बदर से जुड़ा था।
  • अनंतनाग जिले में साल 2022 के दौरान हुई 12 मुठभेड़ में 19 आतंकी मारे गए हैं। इनमें से 11 आतंकी 'जैश-ए-मोहम्मद' से जुड़े थे, जबकि छह आतंकियों का संबंध 'लश्कर-ए-तैयबा' से रहा है। इसके अलावा दो आतंकी एयूजीएच से जुड़े थे। 
  • शोपियां जिले में इस साल 26 एनकाउंटर हुए हैं। इनमें कुल 26 आतंकी मारे गए। सुरक्षा बलों की गोली का निशाना बने आतंकियों में से 20 आतंकी
  • 'लश्कर-ए-तैयबा' से जुड़े थे, जबकि चार आतंकियों का संबंध 'जैश-ए-मोहम्मद' से रहा है। दो आतंकी, हिजबुल मुजाहिदीन संगठन से जुड़े थे।
  • कुलगाम जिले में 18 एनकाउंटर हुए हैं। इनमें 23 आतंकी मारे गए हैं। सुरक्षा बलों की गोली का निशाना बने आतंकियों में से 10 आतंकी 'जैश-ए-मोहम्मद' से जुड़े थे। 9 आतंकी 'लश्कर-ए-तैयबा' से संबंधित थे। अल बदर और हिजबुल मुजाहिदीन संगठन से दो-दो आतंकी जुड़े थे। घाटी के कई इलाकों में अन्य काउंटर भी हुए हैं। इनमें जवाबी फायरिंग के दौरान कुछ आतंकी भागने में कामयाब हो गए।  

जम्मू डिवीजन में हुए 9 एनकाउंटर

साल 2022 के दौरान जम्मू डिवीजन में कुल 9 एनकाउंटर हुए हैं। इनमें 13 आतंकी मारे गए हैं। ये सभी आतंकी 'लश्कर-ए-तैयबा' और 'जैश-ए-मोहम्मद' से जुड़े थे। कश्मीर डिवीजन में इस साल छह सुरक्षा कर्मी शहीद हो गए, जबकि 52 जवान घायल हुए हैं। कश्मीरी पंडित और नॉन लोकल लेबर को मिलाकर 2022 के दौरान कुल 32 लोग आतंकी घटनाओं में मारे गए हैं।

आतंकी संगठनों से जुड़े 100 युवा, 65 मारे गए

इस साल विभिन्न सुरक्षा बलों के 126 जवान मारे गए हैं। हालांकि जवानों की मौत के कारणों में हमला, आत्महत्या, एकाएक फायरिंग, हार्ट अटैक, आईईडी विस्फोट, एवलांच, हेलीकॉप्टर क्रैश और हिट एंड रन, जैसे कारण शामिल हैं। साल 2022 में करीब सौ युवाओं ने आतंकी संगठन ज्वाइन किया है। हालांकि इनमें से 65 आतंकी, सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए। 17 गिरफ्तार कर लिए गए, जबकि 20 युवा आतंकी अभी सक्रिय हैं। साल 2017 में 126 युवा, आतंकी संगठनों में भर्ती हुए थे। 2018 में यह संख्या 218, 2019 में 126 और 2020 में 167 और 2021 में 128 युवाओं ने आतंकी संगठनों को ज्वाइन किया। साल 2014 में यह संख्या 53, 2015 में 65 और 2016 में 88 थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed