{"_id":"59cf9cd84f1c1b78548b511f","slug":"yashwant-sinha-not-doing-a-proper-assessment-despite-fact-of-the-economy-said-mukhtar-abbas-naqvi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जेटली के बचाव में उतरे नकवी, कहा- तजुर्बे के बावजूद अर्थव्यवस्था का सही आकलन नहीं कर रहे सिन्हा ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अब जेटली के बचाव में उतरे नकवी, कहा- तजुर्बे के बावजूद अर्थव्यवस्था का सही आकलन नहीं कर रहे सिन्हा
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 30 Sep 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्थव्यवस्था के लचर हालत पर चल रही बहस केबीच कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी सरकार और वित्त मंत्री अरुण जेटली के बचाव में उतरे।
नकवी ने कहा कि यशवंत सिन्हा ने अपने सालों के लंबे तजुर्बे के बावजूद अर्थव्यवस्था के मौजूदा हालात का ठीक आकलन नहीं किया।
हालांकि भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा की तीखी आलोचना के बचाव में उनके बेटे जयंत सिन्हा, राजनाथ सिंह और खुद अरुण जेतली अलग-अलग मंच पर बयान दे चुके हैं।
नकवी ने ‘अमर उजाला’ से कहा कि अभी ‘ओल्ड इंडिया’ और ‘न्यू इंडिया’ में संघर्ष चल रहा है। स्थिति सकारात्मक दिशा की तरफ जा रही है।
जीएसटी लागू होने केबाद जरूरी सामानों के दाम में कमी आई है। नकवी के मुताबिक यशवंत सिन्हा को भले वर्षों का तजुर्बा हो लेकिन वह मौजूदा आर्थिक हालात का आकलन नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि यशवंत की आर्थिक हालात पर टिप्पणी के बाद जेटली ने पटलवार करते हुए कहा था कि वह 80 साल में नौकरी की अर्जी दे रहे हैं। जेटली के इस बयान के बाद बहस मुद्दे से हटकर निजी हो गई।
बहस तब शुरु हुई जब यशवंत सिन्हा ने एक अंग्रेजी अखबार में लेख केजरिए देश की अर्थव्यवस्था संबंधी फैसलों पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी ने लोगों को दोहरा झटका दिया है।