फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   yashwant sinha ask bjp is it national policy to raises question against manmohan singh 

यशवंत सिन्हा ने फिर BJP को घेरा, पूछा- मनमोहन पर सवाल उठाना ही राष्ट्रीय नीति है?

Mon, 01 Jan 2018 02:50 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Mon, 01 Jan 2018 02:50 PM IST
विज्ञापन
 yashwant sinha ask bjp is it national policy to raises question against manmohan singh 
यशवंत सिन्हा

पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से बड़ा सवाल किया है। उन्होंने ट्विटर पर केंद्र सरकार की ओर से पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर सवाल उठाए जाने का मुद्दा उठाया है। यशवंत ने लिखा कि मनमोहन सिंह और पा‌किस्तान के पूर्व वित्तमंत्री की मुलाकात पर भाजपा प्रवक्ता के बयान पर मैं यह सवाल उठाना चाहता हूं कि क्या यही राष्ट्रीय नीति है। क्या उन्हें इसका अंदाजा है?

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान मनमोहन सिंह और पाकिस्तान के नेताओं की मुलाकात का मुद्दा राजनीतिक तूल बन गया था। मनमोहन को घेरते हुए उनकी देश के प्रति वफादारी पर सवाल उठने लगे थे। ये मामला इस कदर बढ़ा की कांग्रेस ने संसद के शीतकालीन सत्र में पीएम मोदी से सफाई मांगने की मांग उठा डाली। अब यशवंत ने भी इस मामले पर चुटकी ली है।


इससे पहले भी यशवंत सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा था कि14वीं शताब्दी के दिल्ली के सुल्तान मुहम्मद बिन तुगलक ने भी 700 साल पहले नोटबंदी की थी। इस फैसले की आलोचना करते हुए सिन्हा ने कहा कि इससे देश की अर्थव्यवस्था को 3.75 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

यहां एक कार्यक्रम में यशवंत सिन्हा ने कहा कि कई शहंशाह थे जिन्होंने अपनी मुद्रा चलाईं। कुछ ऐसे भी थे, जिन्होंने नई मुद्रा के साथ-साथ पहले वाली मुद्रा का भी चलन बरकरार रखा। आज से 700 साल पहले शासक मोहम्मद बिन तुगलक था जो नई मुद्रा लेकर आया और पुरानी मुद्रा के चलन को खत्म कर दिया। वह राजधानी को दिल्ली से दौलताबाद ले जाने के गलत फैसले के लिए जाना गया। साथ ही वह नोटबंदी के लिए भी बदनाम था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed