{"_id":"58e35f764f1c1bc06e5b591f","slug":"yashwant-sinha-arrested-from-hazaribagh-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: रामनवमी का जुलूस निकाल रहे यशवंत सिन्हा 100 समर्थकों के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
झारखंड: रामनवमी का जुलूस निकाल रहे यशवंत सिन्हा 100 समर्थकों के साथ गिरफ्तार
amarujala.com- Written by: राघवेंद्र मिश्र
Updated Tue, 04 Apr 2017 02:32 PM IST
विज्ञापन
यशवंत सिन्हा
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विवादित इलाके से जा रहे रामनवमी के जुलूस का नेतृत्व कर रहे पूर्व केंद्रीयमंत्री यशवंत सिन्हा को झारखंड के हजारीबाग में गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके साथ 100 ग्रामीण भी गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस कार्रवाई से नाराज लोगों ने प्रदर्शन शुरू किया तो पुलिस ने हवाई फायरिंग और लाठीचार्ज कर दिया।
हजारीबार के बड़कागांव स्थित महूदी से रामनवमी जुलूस निकालने पर कई साल से विवाद है। मार्ग विवाद के कारण जुलूस बाधित होता रहा है। इस बार भी जूलूस को लेकर तनाव की स्थिति है।
इस बार यशवंत सिन्हा के नेतृत्व में जुलूस निकालने की योजना थी। इसे देखते हुए पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने सोमवार की रात काफी देर तक उनसे बात की। डीसी और एसपी से वार्ता के बाद भी यशवंत सिन्हा नहीं माने।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह जैसे ही जुलूस निकला, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बताते चलें कि इससे पहले हजारीबाग सदर इलाके के विधायक मनीष जायसवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।