फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Visit is purely religious in nature Kiren Rijiju on Dalai Lama's Arunachal visit

दलाई लामा के स्वागत में सजा तवांग, चीन के विरोध पर भारत ने कहा- हद में रहो

Wed, 05 Apr 2017 12:30 PM IST
amarujala.com- Presented by: अमित कुमार
amarujala.com- Presented by: अमित कुमार Updated Wed, 05 Apr 2017 12:30 PM IST
विज्ञापन
Visit is purely religious in nature Kiren Rijiju on Dalai Lama's Arunachal visit
- फोटो : getty

अरुणाचल प्रदेश में तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा की यात्रा से बौखलाए पड़ोसी चीन को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने करारा जवाब दिया है। रिजिजू ने कहा है कि दलाई लामा की अरुणाचल प्रदेश की यात्रा को कोई राजनीतिक रंग न दिया जाए। उन्होंने कहा है कि दलाई लामा की यात्रा का उद्देश्य पूर्ण रूप से धार्मिक था। 

विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते हुए रिजिजू ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश के लोग अपने पड़ोसी देश चीन के लोगों के साथ अच्छे रिश्ते रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम कभी हमारे पड़ोसियों के साथ कोई समस्या उत्पन्न नहीं करना चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिजिजू ने कहा- 'भारत चीन के आंतरिक मामलों में कभी हस्तक्षेप नहीं करता। हमें उम्मीद है कि चीन को भी हमारे आंतरिक मामले में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।' उन्होंने कहा कि प्रत्येक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को स्वतंत्रता दी जानी चाहिए, हमें उम्मीद है कि दलाई लामा की अरुणाचल प्रदेश यात्रा से किसी को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।

दलाई लामा की यात्रा से पहले अरुणाचल प्रदेश के शहर तवांग में तैयारियां जोरों-शोरों पर हैं।


गौरतलब है कि चीन ने हाल के दिनों में कई बार कहा है कि दलाई लामा की तवांग यात्रा से भारत और चीन के आपसी संबधों पर असर हो सकता है। हालांकि भारत ने चीन के विरोध को दरकिनार कर लामा को अरुणाचल प्रदेश जाने की अनुमति दे दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed