फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Wreckage of Su-30 MKI jet that went missing found, Ground parties to be airlifted to site

लापता विमान सुखोई-30 का पता चला, एयरलिफ्ट के जरिए मलबे तक पहुंचने की तैयारी

Fri, 26 May 2017 03:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Fri, 26 May 2017 03:59 PM IST
विज्ञापन
Wreckage of Su-30 MKI jet that went missing found, Ground parties to be airlifted to site
सुखोई 30

भारतीय वायुसेना के तीन दिन पहले लापता हुए सुखोई-30 विमान का मलबा मिल गया है। हालांकि विमान में सवार दो पायलटों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। विमान का मलबा उस जगह मिला है, जहां अंतिम बार इसके लोकेशन को ट्रैस किया गया है। इस विमान के मलबे के साथ ही फ्लाइट डाटा तक पहुंचने के लिए टीम को एयरलिफ्ट के जरिए पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।  दरअसल,मलबा जहां मिला है, वहां सड़क के रास्ते पहुंचना संभव ही नहीं है।

विज्ञापन


ग्रॉउंड स्टाफ की पहली प्राथमिकता मलबे तक पहुंचने की है, ताकि फ्लाइट डाटा बॉक्स को रिकवर किया जा सके। तभी विमान के लापता होने की सही वजहों का पता लगाया जा सकते। 
विज्ञापन

Ground parties standing by to be airlifted to site as area is inaccessible. Srch for flight data recorder&missing crew to be perused by them pic.twitter.com/1Kt2vVxe8X

विज्ञापन
विज्ञापन

असम के तेजपुर स्थित वायुसेना के बेस से मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे उड़ान भरने के करीब एक घंटे बाद से ही यह विमान लापता हो गया था। सूत्रों के अनुसार, विमान अपने नियमित ट्रेनिंग मिशन पर था, जब इसका संपर्क राडार से टूटा था। 

संपर्क टूटने से पहले विमान तेजपुर से 60 किमी उत्तर की तरफ उड़ रहा था। 12:30 बजे जब विमान अरुणाचल के डौलसांग इलाके में था तभी रेडार से रेडियो संपर्क खो बैठा। इस विमान को खोजने के लिए खोज अभियान जारी था। 

बता दें सुखोई 30 एमकेआई भारतीय वायुसेना का बेहद हाइटेक लड़ाकू विमान है। इस लड़ाकू विमान को भारत ने रूस की मदद से मिलकर बनाया है । भारतीय वायुसेना का यह विमान 3000 किमी की दूरी तक जा कर हमला कर सकता है। इसके एएल-३१ टर्बोफैन इन्जन इसे २६०० किमी प्रति घण्टे की गति देते हैं। 

यह विमान हवा में ईन्धन भर सकता है। इस विमान में मिसाइल लांचिग की तकनीकी के साथ 30 मिमी की एक तोप भी लगी हुई है । 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed