फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Would Have Resigned Had PM Insisted On Demonetisation: Congress Leader P Chidambaram

'अगर पीएम नोटबंदी का दबाव डालते, तो इस्तीफा दे देता'

Mon, 28 Nov 2016 09:19 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Mon, 28 Nov 2016 09:19 AM IST
विज्ञापन
 Would Have Resigned Had PM Insisted On Demonetisation: Congress Leader P Chidambaram
फाइल फोटोः पी. चिदंबरम
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने रविवार को कहा कि अगर वे वित्तमंत्री होते और प्रधानमंत्री उन पर नोटबंदी के लिए दबाव डालते तो वे अपने पद से इस्तीफा दे देते। दिल्ली साहित्य महोत्सव में एक सवाल के जवाब में चिदंबरम ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री उन्हें 500 और 1000 के नोटों को अमान्य घोषित करने के लिए कहते तो वे ऐसा न करने की सलाह देते। वे पीएम से कहते कि वह इस तरह का फैसला न लें। 
विज्ञापन


चिदंबरम ने कहा कि वे पीएम को तथ्य और आंकड़ों से अवगत कराकर ऐसा न करने का सुझाव देते। कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर इसके बाद भी पीएम उन्हें नोटबंदी के लिए कहते तो वे अपने पद से इस्तीफा दे देते। महोत्सव में चिदंबरम से पूछा गया था कि अगर अरुण जेटली की जगह वह वित्त मंत्री होते तो मौजूदा हालात में क्या करते। 
विज्ञापन


नोटबंदी के मुद्दे पर सरकार पर हमला बोलते हुए चिदंबरम ने दावा किया कि भ्रष्टाचार, जाली करेंसी और काला धन को समाप्त करने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दावा नोटबंदी से पूरा नहीं होने वाला। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले का एकमात्र अल्पावधि लाभ यह होगा कि शहरी इलाकों में लोगों का रुझान डिजिटल लेनदेन की ओर बढ़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चिदंबरम ने दावा किया कि प्रधानमंत्री को नोटबंदी के असर के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी गई और मुख्य आर्थिक सलाहकार को भी इस बारे में नहीं बताया गया। चिदंबरम ने कहा कि अगर सरकार ने मामले को गुप्त रखने के मकसद से विपक्ष के किसी नेता को विश्वास में नहीं लिया, तो कम से कम उसे अपनी पार्टी के पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा से इस मुद्दे पर सलाह-मशविरा कर लेना चाहिए था।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी सरकार इस मुद्दे पर बातचीत कर सकती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed