फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Worry: The voice of little Nirbhaya should not be lost in the crowd, important questions remain even after nine days of the incident

चिंता: भीड़ में खो न जाए नन्हीं निर्भया की आवाज, घटना के नौ दिन बाद भी बाकी हैं अहम सवाल

Tue, 10 Aug 2021 12:05 AM IST
Kuldeep Singh डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 10 Aug 2021 12:05 AM IST
सार

  • कांग्रेस ने दिल्ली में नौ साल की बच्ची से हुए दुष्कर्म पर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर उठाया सवाल, कहा- किसी संवेदनशील विषय पर क्यों नहीं बोलते पीएम।

विज्ञापन
Worry: The voice of little Nirbhaya should not be lost in the crowd, important questions remain even after nine days of the incident
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

नौ साल की नन्हीं निर्भया के साथ हुए दुष्कर्म और उसकी हत्या की घटना ने एक बार पूरे देश को दहला दिया था, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा है, यह घटना भी आंखों से ओझल होने लगी है। जो राजनीतिक दल इस घटना पर जोर-शोर से बोल रहे थे, सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने लगातार नागला गांव की यात्रा कर रहे थे, वे अब धीरे-धीरे दूसरे विषयों की तरफ मुड़ने लगे हैं। ऐसे में यह अंदेशा सताने लगा है कि कहीं इस निर्भया की आवाज भीड़ में खोकर न रह जाए।  

विज्ञापन


कांग्रेस ने इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाया है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा है कि प्रधानमंत्री आवास से कुछ किलोमीटर की दूरी पर इतना वीभत्स काण्ड हो जाता है और प्रधानमंत्री चुप रहते हैं, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण विषय है। उन्होंने कहा कि दुनिया के हर विषय पर लगातार बोलने वाले प्रधानमंत्री जब इतने संवेदनशील विषय पर भी कुछ नहीं बोलते हैं तो इससे उनके इरादों पर सवाल खड़े होते हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता रागिनी नायक ने कहा कि दिल्ली पुलिस राजधानी की बेटियों की इज्जत को सुरक्षा देने में असफल साबित हो रही है। आये दिन यहां इतनी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं घटती रहती हैं, लेकिन आरोपियों पर उचित कार्रवाई न हो पाना यही साबित करता है कि हमारी सुरक्षा एजेंसी सही से कामकाज कामकाज नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह को इस मामले पर सामने आना चाहिए और अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश की हर बेटी की इज्जत एक समान- भाजपा
भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली प्रदेश प्रवक्ता सारिका जैन ने कहा कि इस मामले में दिल्ली पुलिस ने बहुत तेजी के साथ काम किया है। घटना के चंद घन्टों के अन्दर सारे आरोपी गिरफ्तार कर लिए गये और इस मामले में क्राइम ब्रांच जांच कर रही है। जल्द ही घटना का पूरा सच सामने आ जायेगा और दिल्ली की बेटी को न्याय मिलेगा।


भाजपा नेता ने कहा कि, लेकिन दुष्कर्म जैसे मामलों में कांग्रेस की राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि देश की हर बेटी की इज्जत एक सामान है और सबके सम्मान की सुरक्षा होनी चाहिए। यही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आदर्श है। लेकिन दुर्भाग्य है कि कांग्रेस दूसरे राज्यों में होने वाली घटनाओं पर बहुत ज्यादा सक्रिय होती है, लेकिन जब इसी तरह की घटना छत्तीसगढ़, पंजाब और राजस्थान जैसे राज्यों में होती है, जहां उसकी अपनी सरकारें हैं तब वह चुप्पी साध लेती है। ऐसा नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed