{"_id":"668f9e8f68524620cc03a9d8","slug":"worli-hit-and-run-case-police-said-mihir-shah-consumed-alcohol-at-two-different-bars-before-the-incidents-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Worli Hit and Run case: हादसे से पहले मिहिर ने दो जगह पर जमकर पी थी शराब, ड्राइवर से छीन ली थी कार की चाबी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Worli Hit and Run case: हादसे से पहले मिहिर ने दो जगह पर जमकर पी थी शराब, ड्राइवर से छीन ली थी कार की चाबी
Thu, 11 Jul 2024 02:29 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Thu, 11 Jul 2024 02:29 PM IST
सार
मुंबई पुलिस ने वर्ली हिट एंड रन मामले में एक और खुलासा किया है। उसका कहना है कि गिरगांव चौपाटी के पास कार चलाने के लिए मिहिर ने ड्राइवर राजरिशी बिदावत से जबरदस्ती कार की चाबी ली थी।
विज्ञापन
BMW Hit & Run Case
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई के बीएमडब्ल्यू हिट एंड रन मामले में हर दिन नए पहलू सामने आ रहे हैं। जहां मिहिर शाह ने हाल ही में अपना अपराध कबूल कर लिया है। वहीं अब एक और खुलासा हुआ है। जांच के दौरान पता चला कि शाह ने घटना से पहले शराब पी थी। इतना ही नहीं हैरानी की बात यह है कि उसने हादसे वाली रात को दो अलग-अलग जगहों पर शराब पी थी।
विज्ञापन
जबरन छिनी थी चाबी
मुंबई पुलिस ने वर्ली हिट एंड रन मामले में एक और खुलासा किया है। उसका कहना है कि गिरगांव चौपाटी के पास कार चलाने के लिए मिहिर ने ड्राइवर राजरिशी बिदावत से जबरदस्ती कार की चाबी ली थी।
विज्ञापन
बहुत अधिक मात्रा में पी थी शराब
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आबकारी अधिकारियों ने बार बिल का हवाला देते हुए कहा कि मुंबई के वर्ली हिट एंड रन मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी मिहिर शाह और उसके दो दोस्तों ने कार दुर्घटना के दिन बहुत अधिक मात्रा में शराब पी थी। इतनी शराब पीने का मतलब है कि आठ घंटे तक नशे में रहना।
विज्ञापन
रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि मिहिर शाह और उसके दोस्त रविवार को करीब डेढ़ बजे बार से बाहर निकले थे। वहीं हादसा करीब पांच बजे हुआ था। यानी कि शराब पीने के करीब चार घंटे के अंदर कार से दोपहिया वाहन को टक्कर मारी गई थी।
तापस बार को किया सील
इससे पहले, मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बुधवार को बड़ा कदम उठाया था। एक दिन पहले जहां आबकारी विभाग ने जुहू स्थित वाइस ग्लोबल तापस बार को सील कर दिया था। वहीं कल इस बार के 3,500 वर्ग फुट के अवैध हिस्से को तोड़ दिया गया। बता दें, आरोपी मिहिर शाह दुर्घटना से पहले इसी बार में गया था।
राज्य आबकारी प्रशासन ने 25 साल से कम उम्र के मिहिर को शराब परोसने वाले जुहू बार का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। आबकारी विभाग ने बार में अन्य कथित अनियमितताओं का भी पता लगाया, जिसे डॉन जियोवानी रेस्तरां, जोबेल हॉस्पिटैलिटीज प्राइवेट लिमिटेड के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।