फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Worldwide Cost of Living report says new delhi bangaloreand chennai is cheapest cities in india

ये हैं दुनिया में भारत के सबसे सस्ते शहर, लिस्ट में सिंगापुर सबसे महंगा 

Thu, 15 Mar 2018 07:01 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Mar 2018 07:01 PM IST
विज्ञापन
Worldwide Cost of Living report says new delhi bangaloreand chennai is cheapest cities in india

देश के तीन शहर नई दिल्ली, बंगलूरू तथा चेन्नई दुनिया के सबसे सस्ते शहरों में शामिल हैं, जबकि सिंगापुर सबसे महंगा शहर है। इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू) ने अपने सर्वेक्षण में यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


वर्ल्डवाइड कॉस्ट ऑफ लिविंग 2018 सर्वे के मुताबिक, दक्षिण एशियाई देशों खासकर भारत तथा पाकिस्तान के शहर बेहद मुफीद हैं। बंगलूरू, चेन्नई, कराची तथा नई दिल्ली शीर्ष 10 सबसे सस्ते शहरों में शुमार हैं।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के तेजी से आर्थिक विस्तार करने की उम्मीद है, लेकिन प्रति व्यक्ति के हिसाब से वेतन और खर्च में वृद्धि कम रहेगी। 

आय असमानता की वजह से लोगों का वेतन कम है, जिससे परिवारों का खर्च सीमित हो रहा है, जिसके परिणामस्वरूप मूल्य निर्धारण के कई स्तर पैदा हो रहे हैं। इसकी वजह से विभिन्न तरह के खुदरा विक्रेताओं के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीरिया की राजधानी दमिश्क दुनिया का सबसे सस्ता शहर

Worldwide Cost of Living report says new delhi bangaloreand chennai is cheapest cities in india

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि छोटी आपूर्ति श्रृंखला के माध्यम से ग्रामीण उत्पादकों द्वारा शहरों में सस्ते व भारी मात्रा में उत्पादों की आपूर्ति के साथ ही कुछ उत्पादों पर सरकार की सब्सिडी ने कीमतों को नीचे रखा है।
 
सीरिया की राजधानी दमिश्क दुनिया का सबसे सस्ता शहर है। इसके बाद वेनेजुएला की राजधानी काराकास तथा कजाकिस्तान का व्यापार केंद्र अल्माटी क्रमश: दूसरा तथा तीसरा सबसे सस्ता शहर है।

शीर्ष 10 सस्ते शहरों की सूची में चौथे स्थान पर लागोस, पांचवें स्थान पर बंगलूरू, छठे स्थान पर कराची, सातवें स्थान पर अल्जीयर्स, आठवें स्थान पर चेन्नई, नवें स्थान पर बुखारेस्ट तथा 10वें स्थान पर नई दिल्ली है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय उपमहाद्वीप संरचनात्मक तौर पर सस्ता है, हालांकि किसी स्थान के सस्ता होने के पीछे वहां की अस्थिरता तेजी से एक प्रमुख कारक बन रही है। 

सिंगापुर लगातार पांचवें साल दुनिया का सबसे महंगा शहर होने का तमगा अपने नाम करने में कामयाब रहा। दूसरा सबसे महंगा शहर पेरिस, तीसरा ज्यूरिक तथा चौथा हांगकांग है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ओस्लो दुनिया का पांचवां सबसे महंगा शहर है, जिसके बाद छठे स्थान पर जेनेवा, सातवें स्थान पर सियोल, आठवें स्थान पर कोपेनहेगेन, नवें स्थान पर तेल अवीव तथा 10वें स्थान पर सिडनी है।
 
वर्ल्डवाइड कॉस्ट ऑफ लिविंग एक द्विवार्षिक इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट सर्वे है, जिसमें 160 उत्पादों व सेवाओं की 400 अलग-अलग कीमतों की तुलना की जाती है। इनमें खाद्य सामग्री, पेय, कपड़े, घरेलू आपूर्ति तथा पर्सनल केयर आइटम, होम रेंट, ट्रांसपोर्ट, यूटिलिटी बिल, प्राइवेट स्कूल, डॉमेस्टिक हेल्प तथा रिक्रियेशन की कीमतें शामिल हैं। 

10 सबसे सस्ते और महंगे शहरों की सूची

Worldwide Cost of Living report says new delhi bangaloreand chennai is cheapest cities in india
10 सबसे सस्ते शहर
दमिश्क
कराकास
अल्माटी
लागोस 
बंगलूरू 
कराची 
अल्जीयर्स 
चेन्नई 
बुखारेस्ट 
नई दिल्ली

10 सबसे महंगे शहर
सिंगापुर 
पेरिस 
ज्यूरिक 
हांगकांग 
ओस्लो 
जेनेवा 
सियोल 
कोपेनहेगेन 
तेल अवीव 
सिडनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed