फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   World Yoga Day, pm modi did yoga with transgenders For the first time

World Yoga Day: पहली बार प्रधानमंत्री मोदी के साथ ट्रांसजेंडरों ने भी किया योगासन, पीएम को लेकर कह दी बड़ी बात

Wed, 22 Jun 2022 05:02 AM IST
Jeet Kumar परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, मैसूरू।
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, मैसूरू। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 22 Jun 2022 05:02 AM IST
सार

पीएम के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद ट्रांसजेंडर मधु ने अपने मोहल्ले में हर सुबह योग प्रशिक्षण देने का फैसला लिया है। मधु पेशे से मैसूरू सिल्क का व्यापार करती हैं।

विज्ञापन
World Yoga Day, pm modi did yoga with transgenders For the first time
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

आज मैं बहुत खुश हूं। पीएम ने हमें नया जीवन जो दिया है। इनकी वजह से हमें योग के साथ समाज में जीने का अधिकार भी मिला है। कानूनी तौर पर हमें सालों पहले मान्यता मिल गई लेकिन समाज में अधिकारों के लिए हमारी लड़ाई आज भी जारी है। ये कहना है कर्नाटक के मैसूरू निवासी ट्रांसजेंडर अतश्री का।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ट्रांसजेंडरों ने भी योगासन किया। इस दौरान अतश्री ने कहा, तीन सप्ताह पहले हमें पीएम का न्यौता मिला था। मुझे पहले यकीन ही नहीं हो रहा था कि इस तरह के सार्वजनिक कार्यक्रम में उन्हें भी सम्मान दिया जा रहा है। मैं बहुत खुश हुई। मेरे साथ बाकी ने भी न्यौता स्वीकार किया और एक सप्ताह तक हमने योग का प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन


अपनी नम आंखों को पोंछते हुए अतश्री बोलीं, देश के करोड़ों लोगों के लिए प्रधानमंत्री आदर्श हैं। मुझे उम्मीद है जिस सम्मान के साथ हम पीएम के साथ बैठे हैं वह सम्मान समाज में भी उन्हें मिलेगा। इसी बीच ट्रांसजेंडर मधु ने बताया कि मैसूरू में ट्रांसजेंडर समुदाय की कुल आबादी करीब तीन से चार हजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सम्मान हम कभी नहीं भूल पाएंगे
पीएम के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद ट्रांसजेंडर मधु ने अपने मोहल्ले में हर सुबह योग प्रशिक्षण देने का फैसला लिया है। मधु पेशे से मैसूरू सिल्क का व्यापार करती हैं। उन्होंने कहा, देश के प्रधानमंत्री ने हमारी भावनाओं को समझा। यह सम्मान हम कभी नहीं भूल पाएंगे।

मोदी मेरे आदर्श, मैं उन जैसा बनना चाहता हूं
योग कार्यक्रम के दौरान मैसूरू से करीब 150 दृष्टिहीन और मूक-बधिर बच्चों ने सहभागिता की। इस दौरान एक 11वीं कक्षा के छात्र रामा ने कहा, सर मैं अपनी आंखों से देख नहीं सकता लेकिन मैं सुन जरूर सकता हैं। मैं प्रधानमंत्री के हर कार्यक्रम को रेडियो और मोबाइल फोन पर सुनता हूं। मेरे लिए पीएम मोदी आदर्श हैं। भले ही मेरे जीवन में रोशनी नहीं है लेकिन मैं फिर भी नरेंद्र मोदी जैसा बनना चाहता हूं।


योग की ‘दृष्टि’ से पूरी दुनिया को देख रही हूं
दृष्टिबाधित 10वीं की छात्रा विरेश ने कहा, सर मैं जन्म से ही दृष्टिहीन हूं। मैंने इस दुनिया को नहीं देखा है लेकिन बाकी चीजों की तरह मैं योग को महसूस कर सकती हूं इसके एक-एक योगासन को मैंने मन से सीखा है और अब मैं रोजाना योग की दृष्टि से पूरी दुनिया देख रही हूं। वहीं छात्रा मानू कुमार ने कहा, वे अपने स्कूल रंगाराव मेमोरियल में रोजाना योग करती हैं। योग से शांति मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed