{"_id":"67c5379cb9b7fc27970521b3","slug":"world-wildlife-day-pm-modi-goes-on-lion-safari-in-gujarat-nbwl-meeting-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: पीएम मोदी ने जंगल सफारी का लिया आनंद, बोले- वन्यजीवन को बचाने में भारत के योगदान पर गर्व","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi: पीएम मोदी ने जंगल सफारी का लिया आनंद, बोले- वन्यजीवन को बचाने में भारत के योगदान पर गर्व
Mon, 03 Mar 2025 12:38 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जूनागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जूनागढ़
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:38 PM IST
सार
पीएम मोदी के साथ जंगल सफारी पर कुछ मंत्री और वन विभाग के शीर्ष अधिकारी भी मौजूद रहे। आज पीएम मोदी ने गिर नेशनल पार्क के मुख्यालय शासन गिर में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता भी की।
विज्ञापन
PM Modi
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दौरे पर हैं। सोमवार को विश्व वन्यजीव दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने जूनागढ़ जिले में स्थित गिर नेशनल पार्क में जंगल सफारी का आनंद लिया। पीएम मोदी रविवार रात गिर नेशनल पार्क में स्थित राज्य वन विभाग के गेस्ट हाउस सिंह सदन पहुंचे। जहां रात्रि विश्राम के बाद सोमवार सुबह जंगल सफारी पर निकल गए। इससे पहले रविवार की शाम पीएम मोदी ने सोमनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की।
राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करेंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी के साथ जंगल सफारी पर कुछ मंत्री और वन विभाग के शीर्ष अधिकारी भी मौजूद रहे। आज पीएम मोदी ने गिर नेशनल पार्क के मुख्यालय शासन गिर में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (NBWL) की बैठक की अध्यक्षता भी की। राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड में सीडीएस समेत 47 सदस्य हैं, जिनमें विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि, एनजीओ के प्रतिनिधि, वन्यजीव अधिकारी और राज्यों के सचिव शामिल हैं। बैठक के बाद पीएम मोदी ने गिर नेशनल पार्क की महिला कर्मचारियों से भी मुलाकात की।
गौरतलब है कि गिर नेशनल पार्क में एशियाई शेरों से जुड़े प्रोजेक्ट लॉयन के लिए केंद्र सरकार ने 2900 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इस फंड से एशियाई शेरों के संरक्षण का काम किया जाएगा। अभी गुजरात के 9 जिलों और 53 तालुका में फैले करीब 30 हजार किलोमीटर के इलाके में एशियाई शेर रहते हैं। जूनागढ़ जिले के न्यू पिपलिया में वन्य जीवों के लिए एक नेशनल रेफरल सेंटर भी बनाया जा रहा है। साथ ही गिर नेशनल पार्क में वन्यजीवों को ट्रैक करने के लिए मॉनिटरिंग सेंटर और अस्पताल भी बनाया गया है।
विज्ञापन
वन्यजीवन को बचाने में भारत के योगदान पर हमें गर्व- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस धरती की जैव विविधता और वन्यजीवन को बचाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 'आज विश्व वन्यजीव दिवस के मौके पर हम इस धरती की अतुल्य जैव विविधता के संरक्षण के अपने समर्पण को दोहराएं।' प्रधानमंत्री ने कहा कि 'हर प्रजाति की इसमें अहम भूमिका है। इन प्रजातियों के भविष्य की रक्षा करें। हमें वन्यजीवन को बचाने में भारत के योगदान पर भी गर्व होना चाहिए।'
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन