{"_id":"57e716714f1c1b3b5aa82d09","slug":"world-war-ii-bombs-found-in-nagaland","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागालैंड में द्वितीय विश्वयुद्ध के समय के बम बरामद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नागालैंड में द्वितीय विश्वयुद्ध के समय के बम बरामद
एजेंसी/ कोहिमा
Updated Sun, 25 Sep 2016 07:55 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : reuters
नगालैंड की राजधानी कोहिमा के पीआर हिल कालोनी में द्वितीय विश्वयुद्ध के समय के दो बम बरामद हुए हैं। कोहिमा पुलिस ने बताया कि पीआर हिल कालोनी में चल रहे निर्माण के दौरान ये बम मजदूरों को मिले। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता घटनास्थल पर पहुंचा और बम को वहां से हटाया।
वहीं, कोहिमा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर निर्माण कार्य के दौरान किसी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु मिलती है, तो वह उसको छुए नहीं। साथ ही इसकी जानकारी पुलिस को दें।
विज्ञापन