Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   world suffers loss more than 30 lakh billion dollars every year due to climate change

Study: जलवायु परिवर्तन से दुनिया को हर साल 38 लाख अरब डॉलर का नुकसान, अध्ययन में दावा

Fri, 19 Apr 2024 05:51 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Fri, 19 Apr 2024 05:51 AM IST
सार

अध्ययन के मुताबिक, इस आर्थिक नुकसान से दक्षिण एशियाई और अफ्रीकी देश सबसे अधिक प्रभावित होंगे। वहीं, जर्मनी, फ्रांस और अमेरिका जैसे विकसित देशों पर भी असर पड़ेगा।

विज्ञापन
world suffers loss more than 30 lakh billion dollars every year due to climate change
जलवायु परिवर्तन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

जलवायु परिवर्तन से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था को हर साल 38 लाख अरब डॉलर का नुकसान होगा। दक्षिण एशिया और अफ्रीका 2050 में लगभग 22 फीसदी की औसत आय हानि के साथ अत्यधिक प्रभावित होंगे। इतना ही नहीं, अगले 25 वर्षों में वैश्विक अर्थव्यवस्था को लगभग 19 फीसदी आय का नुकसान होने की आशंका है। भारत के अधिकतर क्षेत्रों में यह नुकसान 20 से 25 फीसदी रह सकता है। जर्मनी के पॉट्सडैम इंस्टीट्यूट फॉर क्लाइमेट इम्पैक्ट रिसर्च (पीआईके) के वैज्ञानिकों ने अध्ययन में यह दावा करते हुए आशंका जताई है कि जलवायु परिवर्तन लगभग सभी देशों में भारी आर्थिक क्षति का कारण बनेगा।

विज्ञापन


दक्षिण एशियाई व अफ्रीकी देश अधिक प्रभावित
अध्ययन के मुताबिक, इस आर्थिक नुकसान से दक्षिण एशियाई और अफ्रीकी देश सबसे अधिक प्रभावित होंगे। वहीं, जर्मनी, फ्रांस और अमेरिका जैसे विकसित देशों पर भी असर पड़ेगा। शोधकर्ताओं ने कहा कि अनुमानित नुकसान बहुत बड़ा है और औसत तापमान वृद्धि को दो डिग्री सेल्सियस से नीचे रखने के लिए कार्बन उत्सर्जन को कम करने में होने वाली लागत से यह लगभग छह गुना अधिक है।
विज्ञापन


40 वर्षों के आंकड़ों का किया अध्ययन
शोधकर्ताओं ने पिछले 40 वर्षों के दुनियाभर के 1,600 से ज्यादा क्षेत्रों के मौसम और आर्थिक आंकड़ों का अध्ययन किया। आंकड़ों के विश्लेषण के आधार पर उन्होंने कहा कि वैश्विक आय में कमी 11 फीसदी से 29 फीसदी के बीच हो सकती है। यह विभिन्न जलवायु परिदृश्य में अनिश्चितताओं और आंकड़ों पर निर्भर करती है। शोधकर्ताओं ने चिंता जताते हुए कहा कि इस नुकसान के बड़े पैमाने पर होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्बन उत्सर्जन में करनी होगी कटौती
अध्ययन के प्रमुख लेखक एंडर्स लीवरमैन के मुताबिक, ये सब हमारे पिछले उत्सर्जन का परिणाम हैं। हमें कार्बन उत्सर्जन में भारी और तुरंत कटौती करनी होगी। विश्व मौसम विज्ञान संगठन की स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2023 रिपोर्ट के अनुसार, ग्रीनहाउस गैस का स्तर, सतह का तापमान, समुद्र की गर्मी और अम्लीकरण और समुद्र के स्तर में वृद्धि 2023 में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई है। इसलिए दुनिया को 2030 तक कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन को 43 फीसदी तक कम करने की आवश्यकता है, ताकि औसत तापमान वृद्धि को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित किया जा सके। यदि जल्द कदम नहीं उठाए गए तो दूसरी छमाही में और बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा।


सबसे कम जिम्मेदार देशों को सबसे ज्यादा नुकसान
अध्ययन के मुताबिक कमजोर देश जो जलवायु में आते बदलावों के लिए सबसे कम जिम्मेदार हैं, उनको इन बदलावों से सबसे ज्यादा नुकसान झेलना पड़ सकता है। इन देशों को समृद्ध देशों की तुलना में कमाई में 60 फीसदी से अधिक का नुकसान हो सकता है। दुर्भाग्य से, यह देश पहले ही जलवायु में आते इन बदलावों से निपटने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इनके पास इसके प्रति अनुकूलन के लिए बेहद कम संसाधन मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed