{"_id":"58cdf5514f1c1b957d32ac05","slug":"world-s-heaviest-woman-eman-ahmed-lost-over-140-kg-weight-since-her-arrival-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद से उठकर बैठने लगी हैं दुनिया की सबसे भारी महिला इमान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
खुद से उठकर बैठने लगी हैं दुनिया की सबसे भारी महिला इमान
amarujala.com- Presented by: अमित कुमार
Updated Sun, 19 Mar 2017 08:53 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
मिस्र की रहने वाली दुनिया की सबसे भारी महिला इमान अहमद का भारत आने के बाद से 140 किलोग्राम वजन कम हो गया है। इमान अहमद का इलाज करने वाले डॉक्टरों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इमान का इलाज सैफी अस्पताल में डॉ मुफज्जल लकड़ावाला के नेतृत्व वाली टीम कर रही है। इलाज कर रहे अस्पताल के मुताबिक इमान का वजन अभी भी 358 किलोग्राम है।
विज्ञापन
140 किलोग्राम वजन कम होने के बाद इमान अहमद 25 साल बाद खुद उठकर बैठ सकी हैं। डॉक्टर लकड़ावाला ने कहा, ‘इमान अब अपने बल पर बैठने लगी है।' आपको बता दें कि बीते महीने 500 किलोग्राम वजन की इमान अहमद को विशेष विमान से मुंबई उपचार के लिए लाया गया था।
विज्ञापन
